सेंट किट्स (जमैका), 9 फरवरी | इंग्लैंड के रिचर्ड पायबस हाई परफॉर्मेस डायरेक्टर के तौर पर वेस्टइंडीज की क्रिकेट में वापस लौटे हैं। पायबस वेस्टइंडीज के डायरक्टर ऑफ क्रिकेट रह चुके हैं। 2016 में तीन वर्षो के कार्यकाल के बाद उनके करार को बढ़ाया नहीं गया और जिमी एडम्स ने उनकी जगह ली थी। 

Advertisement

अपने नए पद के तहत वह वेस्टइंडीज में क्रिकेट के हर स्तर पर चयनकर्ताओं और प्रशिक्षकों के साथ काम करेंगे। फिलहाल उनका करार दो वर्षो का हैं।

ईएसपीएन क्रिकइन्फो ने पायबस के हवाले से बताया, "मैं वेस्टइंडीज की टीम से हाई परफॉर्मेस डायरेक्टर के तौर पर जुड़कर बहुत खुश हूं।

मैं इस सिस्टम से परिचित हूं और इसके स्तर को बेहतर करने के लिए जिमी एडम्स एवं बाकी के क्रिकेट विभाग के साथ काम करने के लिए उत्सूक हूं। मेरा ध्यान हमारे हाई परफॉर्मेस प्रोग्राम का विकास करने और कैरेबियन क्षेत्र में बेहतर कोच और प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को पहचानने पर होगा।"

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार