आईपीएल 2022 में दिल्ली कैपटिल्स का प्रदर्शन मिला जुला रहा है। ऋषभ पंत की कप्तानी में DC की टीम ने अब तक 7 में से तीन मुकाबलों में जीत दर्ज की है। दिल्ली कैपिटल्स ने अपना पिछला मुकाबला राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अंतिम ओवर में 15 रनों से गंवा दिया था, जो कि अंपायर के फैसले के कारण काफी विवादों में भी रहा था। अब इस मैच पर डीसी के कोच रिकी पोंटिंग ने भी अपने अनुभव को शेयर किया है और खुलासा करते हुए बताया है कि आखिर कैसे इस मैच को देखते समय उन्होंने गुस्से और निराशा के कारण अपने तीन-चार रिमोर्ट तोड़ दिए थे।

Advertisement

राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेले गए मुकाबले में दोनों ही टीमों के गेंदबाज़ों को काफी मार पड़ी थी। हालांकि आखिरी पलों में यह मुकाबला काफी रोमांचक हो गया था। डीसी को अंतिम ओवर में जीतने के लिए 36 रनों की जरूरत थी और कैरेबियाई बल्लेबाज़ रोवमैन पॉवेल ने तीन बॉल पर तीन छक्के भी जड़ दिए थे। लेकिन अंतिम ओवर में अंपायर के एक विवादित फैसले के कारण यह मैच राजस्थान रॉयल्स की तरफ झुक गया और उन्होंने वह मैच जीत लिया।

Advertisement

इस मैच के दौरान रिकी पोंटिंग क्वारंटाइन में थे, लेकिन उन्होंने बंद कैमरे से भी दिल्ली कैपिटल्स के प्रदर्शन पर नज़रे बनाई हुई थी। अब उन्होंने इस मैच पर अपने अनुभव को शेयर किया है। उन्होंने कहा, 'मैं बाहर आकर काफी राहत महसूस कर रहा हूं। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले में चीज़े अच्छी नहीं हुई। अंत में काफी ड्रामा भी हुआ, वह सब काफी फ्रस्टेट करने वाला था।' उन्होंंने बात करते हुए आगे कहा. 'मैंने मैच के दौरान तीन-चार रिपोर्ट तोड़ दिए थे। मैंने कुछ बोटल्स को दीवार पर फेंककर भी मारा था। एक कोच होने के नाते जब आप चीजे नियंत्रित नहीं कर सकते, तो यह काफी कठिन होता है। लेकिन जब आप वास्तव में मैदान पर नहीं होते हैं, तो यह थोड़ा अधिक निराशाजनक हो सकता है।'

जानकारी के लिए बता दें कि इस सीज़न दिल्ली कैपिटल्स के लिए चीज़े काफी मुश्किल रही है। टूर्नामेंट के बीच डीसी के खेमे से कोविड केस सामने आए थे, जिस वज़ह से टीम को अपने स्टार खिलाड़ियों को मिस करना पड़ा। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में भी दिल्ली कैपिटल्स को किस्मत का साथ नहीं मिला और उनके खाते में एक बार फिर निराशा ही लगी। गौरतलब है कि दिल्ली कैपिटल्स के लिए अभी चीजे खत्म नहीं हुई है और वह टूर्नामेंट में अभी भी वापसी कर सकती है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार