भारत ने दक्षिण अफ्रीका को टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के 30वें मैच में जीत के लिए 134 रनों का लक्ष्य दिया। पर्थ के विकेट पर जिस तरह की गेंदबाज़ी दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाज़ों ने की, ठीक उसी तरह की गेंदबाज़ी भारतीय तेज़ गेंदबाज़ों ने भी की। अर्शदीप सिंह ने एक ही ओवर में क्विंटन डी कॉक और राइली रूसो को आउट करके अफ्रीकी खेमे में हड़कंप मचा दिया।

Advertisement

हालांकि, जिस तरह से राइली रूसो आउट हुए उसका क्रेडिट अर्शदीप से ज्यादा कप्तान रोहित शर्मा को जाता है। दरअसल, जब अर्शदीप की गेंद रूसो के पैड्स पर लगी तो अंपायर ने रूसो को नॉटआउट दे दिया और अर्शदीप को भी लगा कि गेंद लेग स्टंप के बाहर जा रही है इसलिए उन्होंने कप्तान रोहित को डीआरएस के लिए पुश नहीं किया।

Advertisement

इसके बाद जब डीआरएस का टाइमर शुरू हुआ तो दिनेश कार्तिक और रोहित शर्मा आपस में बात करते हुए दिखे। कार्तिक काफी कन्विंस दिखे और रोहित ने भी अर्शदीप के खिलाफ जाकर डीआरएस लेने का फैसला किया। इसके बाद जब रिप्ले देखा गया तो साफ देखा जा सकता था कि गेंद स्टंप्स पर जाकर लग रही थी जिसके चलते रूसो को आउट दे दिया गया।

रोहित का डीआरएस सब सही साबित हुआ तो पूरी टीम का रिएक्शन देखने लायक था। हालांकि, इसके बाद डेविड मिलर और मारक्रम ने मिलकर भारतीय गेंदबाज़ों की जमकर पिटाई की और दक्षिण अफ्रीका को मैच में वापस ला खड़ा किया।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार