आईपीएल 2023 में कोलकाता नाइट राइडर्स के बल्लेबाज रिंकू सिंह (Rinku Singh) को शानदार प्रदर्शन करने का ईनाम मिला है। उन्हें एशियाई गेम्स 2023 (Asian Games 2023) के लिए पहली बार भारतीय टीम में शामिल किया गया है। इस साल के अंत में वनडे वर्ल्ड कप खेला जाना है जहां सीनियर खिलाड़ी उसकी तैयारियों में व्यस्त रहेंगे। इस वजह से एशियाई गेम्स 2023 के बीसीसीआई ने दूसरे दर्जे की भारतीय टीम का ऐलान किया गया है जिसकी कमान ऋतुराज गायकवाड़ को दी गयी है। वहीं भारतीय टीम में पहली बार मौका दिए जानें पर इंटस्टाग्राम पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए फाइनली कहा है। 

Advertisement

रिंकू, जिन्हें वेस्टइंडीज के मौजूदा दौरे के लिए भारत की टीम में जगह नहीं मिली, वह भारत में पहली बार टीम में शामिल होने पर खुश हैं। फोटो में रिंकू को भारतीय टीम के साथ-साथ केकेआर के रंग में भी देखा जा सकता है। अपनी इस इंस्टाग्राम स्टोरी को उन्होंने कैप्शन देते हुए लिखा, "फाइनली"। भारतीय मेंस टीम इस साल के अंत में चीन में होने वाले हांग्जो एशियाई गेम्स में अपना डेब्यू करने जा रही है। 23 सितम्बर से 8 अक्टूबर के बीच खेला जाएगा। 

Advertisement

बाएं हाथ के बल्लेबाज रिंकू के आईपीएल 2023 में उन्होंने 14 मैच खेले है और 149.53 के स्ट्राइक रेट की मदद से 474 रन अपने खाते में जोड़ने में सफल रहे है। इस दौरान उनके बल्ले से 4 अर्धशतक देखने को मिले है। आईपीएल 2023 में उन्होंने गुजरात टाइटंस के खिलाफ आखिरी ओवर में लगातार 5 छक्के जड़ते हुए जीत दिला दी थी। 

एशियाई गेम्स 2023 के लिए चुनी गयी भारतीय टीम: ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, राहुल त्रिपाठी, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, शाहबाज अहमद, रवि बिश्नोई, अवेश खान, अर्शदीप सिंह, मुकेश कुमार, शिवम मावी, शिवम दुबे और प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर)

स्टैंडबाय खिलाड़ी: यश ठाकुर, साई किशोर, वेंकटेश अय्यर, दीपक हुडा और साई सुदर्शन। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Surendra Kumar
Saurabh Sharma is an Editor for Cricketnmore in Delhi Read More
ताजा क्रिकेट समाचार