मुंबई में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी के दौरान दुनियाभर की कई हस्तियां पहुंची। इस दौरान पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी और स्टार विकेटकीपर ऋषभ पंत ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। एकतरफ दुनियाभर के सेलिब्रिटीज़ इस शादी में नाच गा रहे थे जबकि पंत और धोनी को अलग खड़े हुए  हल्के-फुल्के पल साझा करते हुए देखा गया।

Advertisement

धोनी और पंत की बातचीत को कैप्चर करने वाला एक वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है, जिसमें धोनी की ट्रेडमार्क मुस्कान दिखाई दे रही है। वहीं, इस वायरल वीडियो में मास्ट-ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर भी फ्रेम में देखे जा सकते हैं। ऋषभ पंत और एमएस धोनी का प्यार किसी से भी छिपा नहीं है। पंत अक्सर एमएस धोनी को प्यार से “भैया” (भाई) कहते हैं। दोनों क्रिकेटरों के बीच एक अनोखा रिश्ता है, जो अक्सर विभिन्न कार्यक्रमों और यहां तक ​​कि रांची में धोनी के फार्महाउस में एक साथ देखे जाते हैं। इस वायरल वीडियो को आप नीचे देख सकते हैं।

Advertisement

वहीं, अगर इस शादी की बात करें तो भव्य शादी में एक से बढ़कर एक स्टार देखने को मिला। इस शादी में क्रिकेट जगत की प्रमुख हस्तियां भी शामिल हुईं। उपस्थित लोगों में महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और हाल ही में टी-20 वर्ल्ड कप के सितारे जैसे सूर्यकुमार यादव, जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पांड्या भी शामिल थे।

मुकेश और नीता अंबानी द्वारा अपने निवास एंटीलिया में आयोजित इस कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक मामेरू समारोह के साथ हुई और उसके बाद कई तरह की रस्में हुई और फिर जो नाच गाना हुआ उसने दुनियाभर का ध्यान अपनी ओर खींचा। बॉलीवुड के स्टार रणवीर सिंह से लेकर सलमान खान और शाहरुख खान तक ने इस शादी में नाचकर इस शादी में चार चांद लगाए।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार