इंग्लैंड के खिलाफ चेन्नई टेस्ट मैच में भारतीय टीम जीत से बस कुछ ही कदम दूर है। पूरी भारतीय टीम ने इस मैच में अपने प्रदर्शन से फैंस का दिल जीत लिया लेकिन ऋषभ पंत ने चेन्नई में विकेट के पीछे जिस जबरदस्त अंदाज में विकेटकीपिंग की फैंस उनके दीवाने हो चुके हैं।

Advertisement

पंत ने इंग्लैंड की दूसरी पारी में शानदार विकेटकीपिंग के जरिए डेन लॉरेंस को पवेलियन भेज दिया। खेल के चौथे दिन रविचंद्रन अश्विन की गेंद पर डेन लॉरेंस ने कदमों का इस्तेमाल करते हुए शॉट लगाना चाहा लेकिन वो क्रीज से इतना आगे निकल गए कि गेंद उनके बल्ले से दूर रहते हुए उनके दोनों पैरों के बीच में से होकर पंत के हाथों में चली गई।

Advertisement

गेंद घूम रही थी इसलिए गेंद को पकड़ने के लिए पंत को लेग स्टंप की तरफ जाना पड़ा और उन्होंने तेजी से डाइव लगाते हुए लॉरेंस को स्टंप आउट कर दिया। पंत की इस स्टम्पिंग को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं और उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल भी हो रहा है।

पंत ने इस पूरे टेस्ट मैच में शानदार विकेटकीपिंग करते हुए कई लाजवाब कैच पकड़ने के साथ ही स्टम्पिंग भी की। अगर मौजूदा टेस्ट मैच की बात करें तो ताजा समाचार लिखे जाने तक भारत को मैच जीतने के लिए सिर्फ 4 विकेट की जरूरत है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार