भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने शनिवार (27 जुलाई) को श्रीलंका के खिलाफ पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए पहले टी-20 इंटरनेशनल में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 33 गेंदों में 49 रन की पारी खेली, जिसमें उन्होंने छह चौके और एक छक्का जड़ा। 

Advertisement

19वें ओवर में मथीशा पथिराना ने पंत को क्लीन बोल्ड किया औऱ वह अर्धशतक पूरा नहीं कर सके। जिसके चलते वह अनचाही रिकॉर्ड लिस्ट में शामिल हो गए। 

Advertisement

पंत चौथे भारतीय खिलाड़ी बने हैं जो टी-20 इंटरनेशनल मैच में 49 रन के व्यक्तिगत स्कोर पर आउट हुए हैं। इससे पहले विराट कोहली 2016 में पाकिस्तान के खिलाफ, एमएस धोनी 2017 में न्यूजीलैंड के खिलाफ औऱ ऋतुराज गायकवाड़ 2024 में जिम्बाब्वे के खिलाफ 49 रन के व्यक्तिगत स्कोर पर आउट हुए थे। 

हालांकि इस मैच में उन्होंने श्रीलंका की सरजमीं पर इस फॉर्मेट में बतौर भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। उन्होने दिनेश कार्तिक ( नाबाद 39 और नाबाद 29), और एमएस धोनी (नाबाद 23)को पीछे छोड़ा। 

गौरतलब है कि इस मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका को 43 रन से हराकर तीन मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद भारतीय टीम ने 7 विकेट के नुकसान पर 213 रन बनाए। जिसमें पंत के अलावा कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 26 गेदों में 58 रन,,यशस्वी जायसवाल ने 31 गेंदों में 40 रन औऱ शुभमन गिल ने 16 गेंदों में 34 रन बनाए।

इसके जवाब में श्रीलंकाई टीम अच्छी शुरूआत के बावजूद अंत के ओवरों में ढेर हो गई। 14 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 140 रन था, लेकिन अगले 5.2 ओवर में 9 विकेट गिर गए। टॉप स्कोरर रहे पथुम निसांका ने 48 गेंदो में 79 रन, वहीं साथी ओपनर कुसल मेंडिस ने 27 गेंदों में 45 रन की पारी खेली। टीम के सात बल्लेबाज दहाईं के आंकड़े तक नहीं पहुंच सके। जिसके चलते श्रीलंकाई टीम 19.2 ओवर में 170 रन पर ऑलआउट हो गई। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार