27 दिसंबर। भले ही क्रिकेट के मैदान पर ऋषभ पंत को लेकर आलोचना हो रही है लेतिन पंत इन सबसे दूर सकारात्मक सोच के साथ सय बिता रहे हैं। पंत ने ट्विटर और इंस्टाग्राम पर एक फोटो पोस्ट की है जिसमें वो क्रिसमस के मौके पर धोनी के साथ मिलकर पार्टी मना रहे हैं।

Advertisement

खराब विकेटकीपिंग के चलते आलोचना झेल रहे ऋषभ पंत क्रिसमस पार्टी के बहाने अपने गुरू धोनी के साथ समय बिताते हुए नजर आए हैं। आपको बता दें कि ऋषभ पंत को विकेटकीपिंग में सुधार के लिए मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने एक विशेषज्ञ को नियुक्त किए जाने की बात की गई है।

Advertisement

गौरतलब है कि अभी हाल ही में समाप्त हुए वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे और टी-20 सीरीज में पंत खासकर विकेटकीपिंग से कोई खास कमाल नहीं कर पाए जिसके बाद उनको लेकर काफी आलोचना हो रही है। 

इसके अलावा इस समय रणजी ट्रॉफी भी खेला जा रहा है। कई फैन्स का मानना है कि ऋषभ पंत को पार्टी के बजाय रणजी ट्रॉफी खेलनी चाहिए थी। 

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार