बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) स्त्री शक्ति राष्ट्रीय पुरस्कार 2021 से सम्मानित हुई हैं। उर्वशी रौतेला ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करके इस बारे में जानकारी दी है। उर्वशी रौतेला ने इस सम्मान को जीतकर आज उन तमाम आलोचकों को करारा जवाब दिया है जिन्होंने बीते दिनों उन्हें ऋषभ पंत का नाम लेकर ट्रोल किया है।

Advertisement

यह बात बहुत कम लोग जानते हैं कि उर्वशी रौतेला का नाम टीम इंडिया के विकेपटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत के साथ भी जुड़ चुका है। बीते दिनों उर्वशी रौतेला ने इंस्टाग्राम पर क्रिकेट से जुड़े एक सवाल का जवाब दिया था। यूजर ने उर्वशी से सवाल करते हुए उनका पंसदीदा क्रिकेटर पूछा? इस सवाल का जवाब देते हुए उर्वशी ने कहा, 'मैं क्रिकेट नहीं देखती इसलिए मुझे किसी क्रिकेटर के बारे में नहीं पता है।'

Advertisement

हालांकि, उर्वशी रौतेला को स्टेडियम में मैच देखते हुए स्पॉट किया जा चुका है। इसके अलावा मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उर्वशी रौतेला को ऋषभ पंत के साथ जुहू के एस्टेला होटल में लेट नाइट डिनर डेट पर जाते हुए देखा था (Cricketnmore इस बात की पुष्टि नहीं करता है) जिसके बाद दोनों के रिलेशनशिप की खबरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हुई थीं। 

उर्वशी रौतेला ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, 'राजभवन में महाराष्ट्र व गोवा के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी द्वारा स्त्री शक्ति राष्ट्रीय पुरस्कार 2021 से सम्मानित हुई।' स्त्री शक्ति नेशनल अवॉर्ड असाधारण उपलब्धि के लिए व्यक्तिगत महिलाओं को प्रदान किया जाता है।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार