इंग्लैंड के खिलाफ पहली पारी में 195 रनों की बढ़त हासिल करने के बाद भारतीय टीम दूसरी पारी में लड़खड़ाती हुई नजर आ रही है। तीसरे दिन के पहले ही सेशन में भारत ने चार विकेट गंवा दिए। टीम मैनेजमेंट ने ऋषभ पंत को बल्लेबाज़ी क्रम में ऊपर बैटिंग करने का मौका दिया लेकिन वो भी कुछ खास नहीं कर पाए और जैक लीच की गेंद पर स्टंप हो गए।

Advertisement

ये इस टेस्ट सीरीज में पहली बार था जब लीच ने पंत को पवेलियन की राह दिखाई। पंत ने इस सीरीज में लीच की जमकर धुनाई करते हुए पूरी सीरीज में उनके खिलाफ 6 लंबे छक्के लगाए। लेकिन दूसरे टेस्ट की दूसरी पारी में लीच ने आखिरकार उनका विकेट हासिल कर ही लिया।

Advertisement

लीच भारतीय पारी का 26वां ओवर कर रहे थे और इस ओवर की तीसरी गेंद पर पंत हमेशा की तरह क्रीज से काफी बाहर निकलकर लीच को छक्का मारने की कोशिश में गेंद से दूर रह गए और विकेटकीपर बेन फोक्स ने बिना कोई गलती किए गिल्लियांं बिखेर दी।

हालांकि, अगर इस टेस्ट मैच की बात करें तो भारतीय टीम की बढ़त 300 के पार हो चुकी है और कप्तान विराट कोहली अभी भी क्रीज पर नाबाद हैं। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि भारत इंग्लैंड को कितना बड़ा लक्ष्य देता है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार