ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने इंग्लैंड के खिलाफ एजबेस्टन में खेले जा रहे पांचवें टेस्ट मैच के पहले दिन शुक्रवार (1 जुलाई) को तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए अपने करियर का पांचवां शतक जड़ा। पंत ने 111 गेंदों का सामना करते हुए 131.53 की स्ट्राइक रेट से 146 रन की पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से 20 चौके और 4 छक्के निकले। 

Advertisement

अपनी इस पारी के दौरान पंत स्पिनर जैक लीच पर जमकर भरसे और उनके खिलाफ 32 गेंदों में 59 रन बटोरे। पंत ने लीच द्वारा डाले गए पारी के 61वें ओवर की आखिरी गेंद पर एक हाथ से 101 मीटर लंबा छक्का भी जड़ा। 

Advertisement

फुल गेंद पर आगे निकले और लांग ऑन के ऊपर से बेहतरीन छक्का जड़ा, इस दौरान पंत का एक हाथ बल्ले से छूट गया लेकिन उन्होंने अपनी ताकत शॉट में झोंक दी थी, जिसके चलते गेंद 101 मीटर दूर जाकर गिरी। 

गौरतलब है कि पंत एक हाथ से छक्का जड़ने के लिए फेमस है

पंत ने लीच के इस ओवर में दो चौकों और दो छक्कों की मदद से कुल 20 रन बटोरे।

(नोट: 4 मिनट 51 सेकंड से 5 मिनट 21 सेकंड तक)

Advertisement

पहले दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने 7 विकेट के नुकसान पर 338 रन बना लिए हैं। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 98 रन के कुल स्कोर पर 5 विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद पंत औऱ रविंद्र जडेजा ने मिलकर पारी को संभाला और छठे विकेट के लिए रिकॉर्ड 222 रनों की साझेदारी की। पंत के अलावा जडेजा ने नाबाद 83 रन बनाए, उनके साथ मोहम्मद शमी (0) नाबाद पवेलियन लौटे।   
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार