कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ भले ही दिल्ली कैपिटल्स (DC) को भले ही करारी हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन कप्तान ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने अपनी तूफानी पारी से दिल जीत लिया। इस सीजन लगातार दूसरा अर्धशतक जड़ते हुए पंत ने 25 गेंदों में 4 चौकों और 5 छक्कों की मदद से 55 रन की पारी खेली।

 
Advertisement

पंत ने वेंकटेश अय्यर द्वारा डाले गए पारी के 12वें ओवर में 28 रन मारकर धमाल मचा दिया। उन्होंने इस ओवर मे 4 चौके और दो छक्के जड़े। ओवर की तीसरी गेंद पर पंत ने शॉर्ट फाइन के ऊपर से नो लुक छक्का जड़ा। यह शॉट इतना शानदार था कि स्टैंड्स में बैठे केकेआर के मालिक शाहरुख खान में भी खड़े होकर तालियां बजाई। 

Advertisement

आईपीएल में सबसे ज्यादा बार बतौर भारतीय एक ओवर में 25 या उससे ज्यादा रन बनाने के मामले में पंत संयुक्त रूप से पहले स्थान पर पहुंच गए हैं। पंत ने इससे पहले उमेश यादव के एक ओवर में 26 रन और भुवनेश्वर कुमार के भी एक ओवर में 26 रन जड़े थे। उनके अलावा हार्दिक पांड्या ने भी यह कारनामा किया है।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए केकेआर ने 7 विकेट के नुकसान पर 272 रन का विशाल स्कोर बनाया। जो आईपीएल के इतिहास में किसी भी टीम द्वारा बनाया गया दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है।

केकेआर के लिए सुनील नारायण ने 39 गेंदों में 85 रन की पारी खेली, जो उनके टी-20 करियर का सबसे बड़ा स्कोर है। वहीं आईपीएल में अपनी पहली पारी में युवा अंगकृष रघुवंशी ने 27 गेंदों में 54 रन बनाए। आंद्रे रसेल ने 41 रन औऱ रिंकू सिंह ने 26 रन बनाए।

Also Read: Live Score

Advertisement

इसके जवाब में दिल्ली 17.2 ओवर में 166 रनों पर ऑलआउट हो गई। पंत के अलावा ट्रिस्टन स्टब्स ने 54 रन बनाए, लेकिन इन दोनों के अलावा कोई खिलाड़ी क्रीज पर नहीं टिका। 
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार