महेन्द्र सिंह धोनी के लिए खतरा, ऋषभ पंत खेल सकते हैं चैंपियंस ट्रॉफी BREAKING

Updated: Sat, May 06 2017 19:16 IST

मई 06, नई दिल्ली (CRICKETNMORE): इंडियन प्रीमियर लीग का दसवां संस्करण जारी है। इस सीजन दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाड़ी रिषभ पंत का नाम क्रिकेटप्रमियों के जुबान पर है। 
गौरतलब है कि रिषभ ने आईपीएल की फ्रेंचाईजी गुजरात लायंस के खिलाफ 97 रनों की तूफानी पारी खेलकर फैंस और आलोचकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। उन्होंने अपना ईरादा साफ कर दिया है आने वाले वक्त में क्रिकेट की दुनिया में वे बड़े हस्ताक्षर बनने की रेस में सबसे आगे हैं।

 PHOTOS: क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की हॉट वाइफ दीपिका की खूबसूरती से दंग रह जाएंगे आप

पंत की शानदार पारी के मुरीद न सिर्फ फैंस हुए बल्कि क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर से लेकर पूर्व कप्तान सौरव गांगुली भी उनके प्रशंसक बन गए हैं।
आपको बता दे सचिन तेंदुलकर ने तो रिषभ पंत की इस पारी को आईपीएल के इतिहास में सर्वश्रेष्ठ पारियों में से एक बताया।

 PHOTOS: क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की हॉट वाइफ दीपिका की खूबसूरती से दंग रह जाएंगे आप

वहीं रिषभ पंत के शानदार फॉर्म को देखते हुए कयास ये भी लगाए जा रहे हैं कि वे पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी के लिए परेशानी का सबब बन सकते हैं। उल्लेखनी है कि राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स की ओर से खेल रहे महेन्द्र सिंह धोनी लगातार अपने निराशाजनक प्रदर्शन की वजह से फैंस और आलोचकों की तिखी आलोचनाओं का शिकार हो रहे हैं। उनके फैंस लगातार ये उम्मीद जता रहे हैं कि माही जल्द अपने फॉर्म में लौटेंगे। हालांकि निरंतर अपने प्रयासों में विफल हो रहे माही फेंस का दिल जरूर तोड़ रहे हैं।

 PHOTOS: क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की हॉट वाइफ दीपिका की खूबसूरती से दंग रह जाएंगे आप

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो धोनी के खराब परफॉर्मेंस को देखते हुए चैंपियंस ट्रॉफी में यदि टीम इंडिया हिस्सा लेती है तो उनका स्थान रिषभ पंत ले सकते हैं।
वहीं ऋद्धिमान साहा की बात करें तो उनका प्रदर्शन रिषभ पंत की तुलना में औसत है। ऐसे में रिषभ पंत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में नहीं शामिल होने की कोई वजह दिख नहीं रही है।
 

 

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें