India vs Afghanistan Test: भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) के पास शनिवार (6 जून) से अफगानिस्तान के खिलाफ न्यू चंड़ीगढ़ में होने वाले एकमात्र टेस्ट मैच में इतिहास रचने का मौका होगा। भारतीय समय के अनुसार मुकाबला सुबह 9.30 बजे से शुरू होगा।
टेस्ट क्रिकेट में 100 छक्के
पंत ने टेस्ट क्रिकेट में 49 मैच की 86 पारियों में 94 छक्के जड़ जाएंगे। अगर इस मैच में वह 6 छक्के जड़ लेते हैं तो टेस्ट क्रिकेट में 100 या उससे ज्यादा छक्के जड़ने वाले भारत के पहले और दुनिया के चौथे क्रिकेटर बन जाएंगे। फिलहाल बेन स्टोक्स, ब्रेंडन मैकुलम और एडम गिलक्रिस्ट ने ही यह कारनामा किया है।
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के
बेन स्टोक्स- 136 छ्क्के
ब्रेंडन मैकुलम- 107 छ्क्के
एडम गिलक्रिस्ट- 100 छ्क्के
टिम साउदी- 98 छक्के
क्रिस गेल- 98 छक्के
जैक कैलिस- 97 छक्के
टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 100 छक्के
अगर पंत इस मैच में 100 छक्के के आंकड़े को हासिल कर लेते हैं तो सबसे तेज यह मुकाम हासिल कर लेंगे। टेस्ट में सबसे तेज 100 छक्के पूरे करने का रिकॉर्ड बेन स्टोक्स के नाम है, जिन्होंने इसके लिए 82 मैच खेले थे।
बतौर विकेटकीपर खास पचास
पंत बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए 50 या उससे ज्यादा टेस्ट खेलने वाले तीसरे खिलाड़ी बन जाएंगे। भारत के लिए एमएस धोनी ने 90 टेस्ट औऱ सैयद किरमानी ने 88 टेस्ट मैच खेले हैं।
बता दें कि अफगानिस्तान के खिलाफ इस मैच से पहले टीम में पंत का डिमोशन हुए है। उनकी जगह इस मुकाबले के लिए पंत की जगह केएल राहुल को उप-कप्तान बनाया गया है।
अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट के लिए भारतीय टीम
शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल (उप-कप्तान), साई सुदर्शन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद। सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, मानव सुथार, गुरनूर बराड़, हर्ष दुबे, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर)
Also Read: LIVE Cricket Score