Rishabh Pant Record: भारत और अफगानिस्तान के बीच एकमात्र टेस्ट (IND vs AFG Test) मुल्लांपुर के PCA स्टेडियम में खेला जा रहा है जहां खेल के दूसरे दिन रविवार, 07 जून को भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज़ ऋषभ पंत (Rishabh Pant) अपनी बैटिंग से धमाल मचाकर महान एडम गिलक्रिस्ट (Adam Gilchrist) का एक बेहद ही खास रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हो सकता है। सबसे पहले ये जान लीजिए कि इस मुकाबले में ऋषभ पंत अब तक भारत के लिए 70 गेंद खेलकर 2 चौके और 3 छक्के ठोककर नाबाद 50 रन बना चुके हैं। यहां से वो आज अपनी पारी को आगे बढ़ाते हुए तीन और छक्के ठोकने का कारनामा करते हैं, तो वो टेस्ट क्रिकेट में अपने 100 छक्के पूरे कर लेंगे।

Advertisement

खास बात तो ये है ऋषभ के पास टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 100 छक्के जड़ने का सुनहरा मौका है। वो अपनी 87वीं टेस्ट इनिंग में ये कारनामा कर सकते हैं। अगर वो ऐसा कर पाते हैं, तो महान एडम गिलक्रिस्ट का रिकॉर्ड तोड़ देंगे, जिन्होंने 100 टेस्ट छक्के 137 पारियों में लगाए थे। 

बताते चलें कि ऋषभ पंत जैसे ही टेस्ट क्रिकेट में अपने 100 छक्के पूरे करेंगे, वो भारत के लिए ये कारनामा करने वाले पहले खिलाड़ी और दुनिया के सिर्फ चौथे खिलाड़ी बन जाएंगे। अब तक सिर्फ इंग्लैंड के बेन स्टोक्स (121 मैचों की 218 पारियों में 136 छक्के), न्यूजीलैंड के ब्रेंडन मैकुलम (101 मैचों की 176 पारियों में 107 छक्के) और ऑस्ट्रेलिया के एडम गिलक्रिस्ट (96 मैचों की 137 पारियों में 100 छक्के) ने ही ये खास सेंचुरी बनाई है।

बात करें अगर भारत-अफगानिस्तान टेस्ट की तो खेल का पहला दिन पूरी तरह मेजबान टीम के नाम रहा। शुभमन गिल की कैप्टेंसी वाली टीम इंडिया ने टॉस जीता और पहले दिन 85 ओवर में 3 विकेट खोकर 368 रन बनाए। देखें लाइव स्कोर कार्ड

टीमें इस प्रकार हैं

Advertisement

भारत (प्लेइंग इलेवन): केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल, वाशिंगटन सुंदर, मानव सुथार, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।

Also Read: LIVE Cricket Score

अफगानिस्तान (प्लेइंग इलेवन): सेदिकुल्लाह अटल, रहमानुल्लाह गुरबाज़, अब्दुल मलिक, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अफसर ज़ज़ई (विकेटकीपर), अज़मतुल्लाह ओमरज़ई, शराफुद्दीन अशरफ, नांगेलिया खरोटे, जियाउर रहमान शरीफी, मोहम्मद सलीम सफी।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार