आईपीएल 2022 के 45वें मुकाबले में लखनऊ सुपरजाएंट्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने 196 रनों का लक्ष्य रखा। इसके जवाब में जब दिल्ली की टीम बल्लेबाज़ी करने उतरी तो तीन ओवर में ही दोनों ओपनर्स पवेलियन लौट गए और ऐसा लगा कि शायद पावरप्ले में ही दिल्ली की टीम टांय-टांय फिस्स हो जाएगी लेकिन ऋषभ पंत कुछ और ही इरादे लेकर मैदान पर उतरे।

Advertisement

केएल राहुल मैदान पर नहीं थे और क्रुणाल पांडया कप्तानी कर रहे थे और उन्होंने सोचा कि दो विकेट गिरे हैं और इसी आड़ में वो एक ओवर फटाफट से निकालकर चले जाएंगे लेकिन पंत ने उनकी ऐसी कुटाई की जिसको वो शायद पूरे सीज़न में नहीं भूलेंगे। ये कुटाई चौथे ओवर की दूसरी गेंद पर शुरू हुई और इस ओवर की आखिरी गेंद पर खत्म हुई।

Advertisement

पंत ने इस ओवर में 3 चौके और 1 छक्के समेत कुल 19 रन लूट लिए औऱ दिल्ली की टीम को एक बार फिर से मैच में ला खड़ा किया। हर मैच में क्रुणाल ऐसे ही ओवर्स निकाल कर भाग जाते थे लेकिन इस मैच में पंत ने उन्हें औकात दिखाने का काम किया। उनकी इस कुटाई के दौरान उनके फील्डर्स भी मिसफील्ड करते दिखे जिसने ज़ले पर नमक छिड़कने का काम किया।

पंत की इस कुटाई का आलम ये रहा कि केएल राहुल ने उसके बाद क्रुणाल को ओवर देने की सोची ही नहीं। वहीं, अगर इस मैच की बात करें तो इस मैच में लखनऊ के तीन ही विकेट गिरे और ये तीनों विकेट दिल्ली की तरफ से ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर ने लिए।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार