18 जून, 2021 वो तारीख है जिसका इंतज़ाकर इस समय पूरी दुनिया बेसब्री के साथ कर रही है। इसी तारीख को भारतीय टीम को न्‍यूजीलैंड के खिलाफ वर्ल्ड टेस्‍ट चैंपियनशिप का फाइनल खेलना है और इस महामुकाबले से पहले भारतीय खिलाड़ियों ने अपनी कमर कस ली है और क्रिकेट के मैदान पर प्रैक्टिस भी शुरू कर दी है।

Advertisement

कीवी टीम के खिलाफ चैंपियनशिप मैच से पहले टीम इंडिया जमकर पसीना बहा रही है और इस दौरान विराट कोहली की टीम ने साउथैम्‍प्‍टन में इंट्रास्‍क्‍वाड (आपस में टीम बनाकर) एक मैच भी खेला। इस मैच से पहले टीम इंडिया के लिए खुशखबरी है कि युवा विकेटकीपर बल्लेबाज़ ऋषभ पंत शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं और हाफ सेंचुरी लगाकर अपने इरादे स्पष्ट कर चुके हैं।

Advertisement

बीसीसीआई ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से इस मैच का वीडियो शेयर किया है जिसमें भारतीय बल्लेबाज़ और गेंदबाज़ लय में आने की कोशिश कर रहे हैं। इस वीडियो में ऋषभ पंत को कुछ बड़े शॉट खेलते हुए भी देखा जा सकता है।

हालांकि, ये देखना दिलचस्प होगा कि इन प्रैक्टिस मैचों से भारतीय टीम को कितना फायदा मिलता है। वहीं, विराट की टीम के सामने सबसे बड़ी चुनौती ड्यूक बॉल का आदि होना भी होगा क्योंकि इंग्लैंड की परिस्थितियों में ड्यूक गेंदों का सामना करना किसी भी बल्लेबाज़ के लिए काफी चुनौतीपूर्ण रहता है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार