राजकोट, 7 नवंबर| टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की टीम ने तेजी से रन बनाए और ये खबर लिखे जाने तक 12 ओवर में 2 विकेट पर 97 रन बना लिए हैं। आपको बता दें कि आज के मैच में ऋषभ पंत से जहां एक गलती हुई तो वहीं दूसरी दफा उन्होंने अपनी गलती को बेहद ही शानदार ढ़ंग से सुधार लिया।

Advertisement

आपको बता दें कि भारतीय विकेटकीपर ऋषभ पंत से एक बचकानी गलती हो गई है। हुआ ये कि बांग्लादेश पारी के छठे ओवर में लिटन दास को युजवेंद्र चहल ने अपनी फ्लाइट गेंद पर फंसाकर स्टंप आउट करा दिया। लेकिन दुर्भाग्य से टीवी अंपायर ने रिप्ले में ऋषभ पंत की गलती पकड़ ली जिसके कारण लिटन दास स्टंप आउट होकर भी नॉट आउट करार दिए गए।

Advertisement

दरअसल ऋषभ पंत ने जब लिटन दास को स्टंप किया तो गेंद उन्होंने विकेट के आगे से पकड़ कर स्टंप पर लगाई थी जिसके कारण लिटन दास स्टंप आउट होने से बच गए।

नियम के अनुसार विकेटकीपर को स्टंप तभी करना है जब वो गेंद विकेट के पीछे से पकड़े हों लेकिन इस बचकानी गलती के कारण लिटन दास बाल- बाल बच गए। उस गेंद को नो बॉल करार दे दिया गया। 

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार