भारत और दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने आईपीएल 2025 से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) में शामिल होने की क्रिकेटर की रुचि के बारे में फर्जी खबर फैलाने के लिए सोशल मीडिया के एक यूजर पर जमकर बरसे। यूजर के अनुसार, पंत ने कथित तौर पर अपने मैनेजर द्वारा आईपीएल 2025 से पहले फ्रेंचाइजी में लीडरशिप के अवसर की मांग करते हुए आरसीबी से संपर्क किया था।  उस सोशल मीडिया पोस्ट के अनुसार आरसीबी ने उनकी मांग को ठुकरा दिया क्योंकि विराट कोहली टीम में पंत को नहीं चाहते थे। 

Advertisement

पंत ने रिपोर्ट इस दावे का जोरदार खंडन किया और फैंस से फर्जी खबरें फैलाने से बचने को कहा। गौरतलब है कि पंत ने 30 दिसंबर, 2022 को हुए कार एक्सीडेंट के बाद इस साल आईपीएल 2024 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हुए पेशेवर क्रिकेट में वापसी की थी। 

Advertisement

पंत ने अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट पर यूजर को जवाब देते हुए लिखा, “  फर्जी खबरें। आप लोग सोशल मीडिया पर इतनी फर्जी खबरें क्यों फैलाते हैं। समझदार बनो दोस्तों। बिना वजह अविश्वसनीय माहौल न बनाएं। यह पहली बार नहीं है और आखिरी बार भी नहीं होगा, लेकिन मुझे यह बताना पड़ा। प्लीज अपने तथाकथित स्रोतों से हमेशा जांच करते रहें। हर दिन यह बदतर होता जा रहा है। बाकी सब आप लोगों पर निर्भर है। यह सिर्फ आपके लिए नहीं है, यह उन लोगों के लिए है जो गलत सूचना फैला रहे हैं। ख्याल रखिए

गौरतलब है कि आईपीएल 2024 में पंत का प्रदर्शन शानदार रहा, उन्होंने 13 मैच की 40.54 की औसत और 155.40 की स्ट्राईक रेट से 446 रन बनाए। हालांकि उनकी कप्तानी में टीम प्लेऑफ में क्वालीफाई करने में असफल रही और 14 मुकाबलों में से सात ही जीत पाई। 

पंत 2016 से ही दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा है और 2021 से टीम के कप्तान भी हैं। उनकी गैरमौजूदगी में आईपीएल 2023 में डेविड वॉर्नर ने दिल्ली कैपिटल्स की कमान संभाली थी। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार