आईपीएल 2026 के 5वें मुकाबले में एक बहुत ही दिलचस्प कदम उठाते हुए, लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खुद को ओपनिंग के लिए प्रमोट किया। हालांकि, उनके लिए और उनकी टीम के लिए ये फैसला काफी खराब रहा क्योंकि पंत ने काफी धीमी बल्लेबाजी करते हुए 9 गेंदों में 7 रन बनाए और  दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रनआउट हो गए।

Advertisement

मैच के तीसरे ओवर में, मिचेल मार्श ने एक सीधा हवाई शॉट खेला। मुकेश कुमार ने कैच लपकने की कोशिश की लेकिन गेंद उनके हाथ से फिसल गई और सीधा स्टंप्स पर जा लगी। जिस समय गेंद स्टंप्स पर लगी उस समय ऋषभ पंत अपनी क्रीज से काफी बाहर थे, जिसके कारण वो रन-आउट हो गए। रन आउट होने के बाद पंत खुद से काफी निराश दिखे। उनके इस रनआउट का वीडियो आप नीचे देख सकते हैं।

Advertisement

पंत के आउट होने के बाद, एडेन मार्करम पिच पर आए लेकिन वो भी पावरप्ले के आखिरी ओवर में, अक्षर पटेल की गेंद पर चलते बने। मार्करम 8 गेंदों में 11 रन बनाकर आउट हुए। उनके आउट होने के बाद, आयुष बडोनी आए लेकिन वो भी इस मौके का फायदा नहीं उठा पाए और तीन गेंदों में बिना कोई रन बनाए आउट हो गए। फिलहाल ताजा समाचार लिखे जाने तक लखनऊ की टीम 10 ओवर में 5 विकेट खोकर 75 रन बना चुकी है। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि वो 20 ओवर तक किस स्कोर तक पहुंच सकते हैं।

इस मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन इस प्रकार है।

लखनऊ सुपर जायंट्स (प्लेइंग XI): एडेन मार्करम, मिशेल मार्श, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), आयुष बडोनी, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, मोहसिन खान, मोहम्मद शमी, एनरिक नॉर्टजे, प्रिंस यादव

Also Read: LIVE Cricket Score

दिल्ली कैपिटल्स (प्लेइंग XI): केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसंका, नीतीश राणा, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, विपराज निगम, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मुकेश कुमार।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार