इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 2023 सत्र से एक सप्ताह पहले दिल्ली कैपिटल्स की तैयारी पर उसके नियमित कप्तान बल्लेबाज और विकेटकीपर ऋषभ पंत (Rishabh Pant) की अनुपस्थिति ने दबदबा बना रखा है। पंत 30 दिसंबर 2022 को एक कार दुर्घटना का शिकार होने के बाद अपनी रिकवरी प्रक्रिया से गुजर रहे हैं। दिल्ली के प्रमुख कोच रिकी पोंटिंग का स्पष्ट रूप से कहना है कि यदि वह आईपीएल में टीम के साथ नहीं भी होते हैं तो भी वह टीम की दिल और आत्मा रहेंगे।

Advertisement

पोंटिंग ने शुक्रवार को एक इवेंट से इतर कहा, मैं उनसे व्यक्तिगत रूप से मिला नहीं हूं लेकिन मैंने पिछले कुछ महीनों में ऋषभ से कुछ बार बात की है। मैं उन्हें अपना समय देना चाहता हूं क्योंकि वह इस समय मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। उन्हें अपनी रिकवरी में लम्बा समय लगना है।

Advertisement

उन्होंने कहा, हम उन्हें किसी तरह से दिल्ली कैपिटल्स में शामिल रखना चाहते हैं। मैं चाहूंगा कि वह हर मैच में डग आउट में मेरे साथ बैठें लेकिन यदि यह संभव नहीं हो पाता है तो भी हम उन्हें टीम का हिस्सा बनाना चाहेंगे।

पोंटिंग ने कहा कि उनकी योजना है कि पंत का जर्सी नंबर खिलाड़ियों की शर्ट्स या कैप्स पर रहे ताकि सत्र में उनकी उपस्थिति महसूस होती रहे।

दिल्ली कैपिटल्स के कोच ने कहा, यह सब कुछ इस बारे में है कि हम उनके बारे में कितना सोचते हैं और उन्हें फिर इस समूह का हिस्सा बनाना चाहते हैं।

पोंटिंग ने कहा, प्रशंसकों के लिए हम उन्हें बताना चाहते हैं कि वह हमारा कितना अभिन्न हिस्सा हैं और इस सत्र में हम उन्हें कितना मिस करेंगे।

Advertisement

दिल्ली ने अभी पंत की जगह लेने वाले खिलाड़ी के नाम की घोषणा नहीं की है। पोंटिंग ने कहा कि इस सन्दर्भ में फैसला  ट्रायल मैचों के बाद लिया जाएगा। दिल्ली का पहला मैच एक अप्रैल को लखनऊ में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ होगा।

पोंटिंग ने साथ ही कहा कि सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मुम्बई के लिए कीपिंग करने वाले सरफराज खान शुक्रवार को कैपिटल्स से जुड़ेंगे।

दिल्ली ने अभी पंत की जगह लेने वाले खिलाड़ी के नाम की घोषणा नहीं की है। पोंटिंग ने कहा कि इस सन्दर्भ में फैसला  ट्रायल मैचों के बाद लिया जाएगा। दिल्ली का पहला मैच एक अप्रैल को लखनऊ में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ होगा।

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार