आईपीएल 2021 के 33 वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को दिल्ली कैपिटल्स के हाथों 8 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ दिल्ली की टीम अब प्वाइंट्स टेबल में पहले स्थान पर आ चुकी है।

Advertisement

दिल्ली की पारी के दौरान इस मैच में अनोखा नजारा देखने को मिला जब कप्तान ऋषभ पंत का बल्ला हाथों से छूट गया और जाकर कवर की दिशा में खड़े फील्डर के पास गिरा।

Advertisement

यह घटना 15वें ओवर की दूसरी गेंद पर हुई जब हैदराबाद की ओर से गेंदबाजी पर अफगानिस्तान के शानदार स्पिनर राशिद खान मौजूद थे। राशिद ने गेंद फेंकी जिसपर पंत ने एक जोरदार कट लगाने का प्रयास किया। गेंद बल्ले से कनेक्ट नहीं हुई और बल्ला भी हाथ से फिसल गया और वो उड़ता हुआ कवर की दिशा में फील्डिंग कर रहे सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान केन विलियमसन के पास गया। विलियमसन ने बल्ला उठाया और खुद जाकर पंत को दिया जिसके बाद दोनों ही खिलाड़ी हंसते हुए नजर आए।

इस मैच में पंत ने 21 गेंदों में ही 3 चौके और 2 छक्कों की मदद से 35 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली जिसके बाद दिल्ली की टीम ने हैदराबाद के खिलाफ इस मैच को आसानी से अपने नाम किया।

इस मुकाबले में हैदराबाद की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों  में 9 विकेट के नुकसान पर 134 रन बनाए। इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स ने 17.5 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 139 रन बनाए।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार