भारतीय क्रिकेट टीम के गेंदबाजी कोच भरत अरुण का मानना है कि अपने निडर स्वाभाव और साहस के दम पर भारत ने चार मैचों की टेस्ट सीरीज में ऑस्ट्रेलिया को 2-1 से हराकर ऐतिहासिक सफलता हासिल की है।

Advertisement

अरुण का कहना है कि पांच गेंदबाजों के साथ ब्रिस्बेन टेस्ट खेलना एक तरह का साहसिक फैसला था क्योंकि इससे मैच के साथ-साथ सीरीज गंवाने का भी खतरा था लेकिन टीम प्रबंधन ने यह जोखिम लिया और आज नतीजा सबके सामने है।

Advertisement

अरुण का कहना है कि वॉशिंगटन सुंदर को डेब्यू का मौका देना एक तरह का बड़ा रिस्क था क्योंकि सुंदर ने तीन साल से प्रथम श्रेणी मैच नहीं खेला था। सुंदर ने हालांकि अपने चयन को सार्थक करते हुए शानदार प्रदर्शन कर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

अरुण ने कहा, "अंतिम टेस्ट मैच में एक अतिरिक्त बल्लेबाज खिलाने को लेकर चर्चा थी लेकिन बाद में हमने सोचा कि यह एक नेगेटिव मूव होगा और इसीलिए हमने पांच गेंदबाजों के साथ खेलने का फैसला किया। हमने सोचा-समझा जोखिम लिया, जो काम कर गया और आज नतीजा सबके सामने है।"

अरुण के मुताबिक सफलता हासिल करने की दिशा में भारतीय टीम अब रिस्क लेने से नहीं चूकती और ब्रिस्बेन में अनुभवहीन गेंदबाजों के साथ खेल रहे होने के बावजूद पांच गेंदबाजों को मौका देना एक बहुत बड़ा फैसला था।

अरुण ने कहा, "हमें अगर सफल होना है तो नाकामी से घबराना नहीं होगा। वह साथ चलेगी। हम हारने से नहीं डरते। हम कुछ मैच हारेंगे और हर हार से हम कुछ ना कुछ सीखेंगे। हार खेल का हिस्सा है और एक अच्छा खिलाड़ी हार से सीखकर ही जीत हासिल करता है। हम इसी फार्मूले के साथ चल रहे थे।"

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार