कोलकाता नाइट राइडर्स ने बुधवार को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए आईपीएल के 13वें सीजन के मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को 37 रनों से हरा दिया। कोलकाता ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 174 रन बनाए, इसके जवाब में राजस्थान की टीम निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान के पर 137 रन ही बना सकी। 

Advertisement

इसके साथ ही राजस्थान के लिए खेल रहे रॉबिन उथप्पा के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। उथप्पा आईपीएल में सबसे ज्यादा बार हारने वाली टीम का हिस्सा रहने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। 

Advertisement

उथप्पा का यह 180वां मुकाबला था औऱ 91वीं बार ऐसा हुआ है जब वह हारने वाली टीम का हिस्सा रहे हैं। मजेदार बात यह है कि इससे पहले वह कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम का ही हिस्सा थे। उथप्पा आईपीएल में अब तक मुंबई इंडियंस, पुणे वॉरियर्स,रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर,कोलकाता नाइट राइडर्स औऱ राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा रहे हैं। इस मामले में दूसरे नंबर पर आरसीबी के कप्तान विराट कोहली हैं, जो 90 बार आईपीएल में हारने वाली टीम का हिस्सा रहे हैं।

बता दें कि इस आईपीएल सीजन में अब तक उथप्पा बल्लेबाजीस में फ्लॉप रहे हैं। इस मैच में भी वह 7 गेंदों में सिर्फ 2 रन बनाकर आउट हो गए। 

हालांकि वह इस टूर्नामेंट के इतिहास के सबसे सफल खिलाड़ियों में से एक हैं और 180 मैचों की 173 पारियों में 4427 रनों के साथ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में नौंवे नंबर पर हैं।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार