बेंगलूरु, 01 सितम्बर (हि.स.) । भारतीय टीम में वापसी के लिए कड़ी मेहनत कर रहे धाकड़ बल्लेबाज राबिन उथप्पा ने कहा है कि वह नये सीजन में अच्छे प्रदर्शन के जरिये भारतीय टीम में सलामी बल्लेबाज की जगह हासिल करना चाहते हैं।

Advertisement

उथप्पा ने यहां एक कार्यक्रम में कहा कि मुझे लगता है कि टीम में एक और सलामी बल्लेबाज की जगह खाली है जो मैं अच्छे प्रदर्शन से हासिल कर सकता हूं। मुझे उम्मीद है कि अच्छे प्रदर्शन से मैं वह जगह पा लूंगा। उन्होंने कहा कि मैं खुद को एक ओपनर के रूप में देखता हूं और जरूरत पड़ने पर विकेटकीपिंग भी कर सकता हूं।

Advertisement

विश्व कप 2015 के लिये भारतीय टीम में जगह बनाने की संभावना के बारे में उथप्पा ने कहा कि पिछले दो सीजन में उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया है और रणजी ट्राफी के अलावा आईपीएल में भी सबसे ज्यादा रन बनाये थे। उन्होंने कहा कि मुझे चयन का यकीन है. मैने पिछले दो सत्र में अच्छा प्रदर्शन किया है। मैंने सर्वाधिक रन बनाये। एकदिवसीय में अपनी काबिलियत पर मुझे पूरा यकीन है लिहाजा मुझे मौका मिलने की उम्मीद है।

हिन्दुस्थान समाचार/सुनील/अनूप

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार