भारत और बांग्लादेश के बीच एडिलेड में बुधवार को खेले गए टी20 वर्ल्ड कप मैच के बाद, पाकिस्तान से एक के बाद एक विवादित बयान सामने आए। एक पाकिस्तानी पत्रकार ने तो ये तक आरोप लगा दिया कि आईसीसी भारत का पक्ष लेती है। इसके बाद पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी ने एक ऐसा बयान दे दिया जिसको लेकर बवाल और बढ़ गया।

Advertisement

अफरीदी ने समा टीवी से बात करते हुए कहा था, "शाकिब अल हसन भी यही कह रहे थे और वो स्क्रीन पर भी देखा गया। आप ने मैदान देखा, गीला था। पर मुझे लगता है की आईसीसी का झुकाव जो है, वो जरा सा इंडिया की तरफ है और वो किसी तरीके से इंडिया को सेमीफाइनल पहुंचाने की कोशिश कर रहा है।"

Advertisement

अफरीदी के इस बयान के बाद कई पूर्व क्रिकेटर्स ने अफरीदी को करारा जवाब दिया लेकिन इसी बीच बीसीसीआई के नए अध्यक्ष रोजर बिन्नी ने भी अपनी चुप्पी तोड़ते हुए अफरीदी को तगड़ा जवाब दिया है। एएनआई से बातचीत के दौरान बिन्नी ने कहा, "ये सही नहीं है। मुझे नहीं लगता कि आईसीसी हमारा पक्ष लेता है। सभी को एक जैसा  ट्रीटमेंट मिलता है। ऐसा कोई तरीका नहीं जिससे आप ऐसा कह सकें। हमें अन्य टीमों से क्या अलग मिलता है? भारत क्रिकेट में एक बड़ा पावरहाउस है, लेकिन हम सभी के साथ एक जैसा व्यवहार किया जाता है।”

बिन्नी के इस बयान से जाहिर है कि अफरीदी और अन्य पाकिस्तानी एक्सपर्ट्स को जवाब मिल गया होगा लेकिन इसके बावजूद वहां से बयानबाज़ी होती रहेगी इतना तय है। हालांकि, फिलहाल टी-20 वर्ल्ड कप की बात करें तो पाकिस्तान सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए किसी चमत्कार की उम्मीद कर रहा है जबकि भारत लगभग-लगभग सेमीफाइनल के दरवाजे पर खड़ा है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार