30 सितंबर। भारत और साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज का पहला टेस्ट मैच 2 अक्टूबर को विशाखापट्नम में खेला जाएगा। भारतीय टीम यह टेस्ट सीरीज जीतने की भरसक कोशिश करेगी। इस टेस्ट सीरीज में सबकी नजर रोहित शर्मा पर रहेगी।

Advertisement

पहली बार होगा जब रोहित शर्मा टेस्ट में बतौर ओपनर बल्लेबाजी करने मैदान पर उतरेंगे। रोहित शर्मा ने अबतक केवल 27 टेस्ट मैच खेले हैं। इस दौरान रोहित के नाम 3 शतक दर्ज है। इस बार रोहित शर्मा के लिए यह टेस्ट सीरीज उनके टेस्ट करियर का अहम पड़ाव है। आगे क्लिक करके जाने पूरा रिकॉर्ड

 
Advertisement

साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट में रोहित शर्मा
साउथ अफ्रीका के खिलाफ रोहित शर्मा ने अपने टेस्ट करियर में 6 टेस्ट मैच खेले हैं। जिसमें 12.41 की औसत के साथ केवल 149 रन बनाए । रोहित शर्मा को उच्चतम स्कोर 47 रन है। 

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट में रोहित शर्मा
5 मैच में रोहित शर्मा ने 10 पारियों में बल्लेबाजी की और 31 के औसत के साथ 279 रन बनानें में सफल रहे हैं। जिसमें 2 अर्धशतक रोहित शर्मा ने जमाए हैं। रोहित शर्मा को उच्चतम स्कोर नाबाद 63 रन है। 

बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट में रोहित शर्मा
बांग्लादेश के खिलाफ रोहित शर्मा ने 1 टेस्ट मैच खेले हैं। इस दौरान रोहित शर्मा ने एक पारी में बल्लेबाजी की और 6 रन बनाए। 

इंग्लैंड के खिलाफ रोहित शर्मा
इंग्लैंड के खिलाफ रोहित शर्मा 1 टेस्ट मैच खेले हैं और दो पारियों में कुल 34 रन बनाए। 28 रन रोहित शर्मा का उच्चतम स्कोर रहा है। 

Advertisement

न्यूजीलैंड के खिलाफ रोहित शर्मा टेस्ट में
न्यूजीलैंड के खिलाफ रोहित शर्मा ने टेस्ट में 5 मैच खेले हैं और इस दौरान 9 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए कुल 360 रन बनाए हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ रोहित शर्मा का औसत 60 का रहा है। न्यूजीलैंड के खिलाफ रोहित शर्मा ने 4 अर्धशतक जमाए हैं।

श्रीलंका के खिलाफ रोहित शर्मा टेस्ट में
रोहित शर्मा ने श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन अपने करियर में बनाए हैं। रोहित शर्मा ने अबतक श्रीलंका के खिलाफ 5 टेस्ट मैच खेले हैं और इस दौरान 9 पारियों में कुल 419 रन बनानें का कमाल किया है। श्रीलंका के खिलाफ रोहित शर्मा का औसत 59.85 का रहा है।  

श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में रोहित शर्मा 1 शतक और 4 अर्धशतक जमाने में सफल रहे हैं।  

Advertisement

वेस्टइंडीज के खिलाफ रोहित शर्मा टेस्ट में
वेस्टइंडीज के खिलाफ रोहित शर्मा ने 4 टेस्ट मैच खेले हैं और 4 पारियों में बल्लेबाजी की है। इस दौरान रोहित शर्मा ने 112.66 के औसत के साथ 338 रन बनाए हैं।  जिसमें 2 शतक जमाने का कमाल कर दिखाया है। 

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार