रांची टेस्ट में रोहित शर्मा का धमाकेदार शतक, ऐसी पारी खेल बना दिया टेस्ट में यह वर्ल्ड रिकॉर्ड

Updated: Sat, Oct 19 2019 13:50 IST
रांची टेस्ट में रोहित शर्मा का धमाकेदार शतक, ऐसी पारी खेल बना दिया टेस्ट में यह वर्ल्ड रिकॉर्ड Image (twitter)

19 अक्टूबर। रांची टेस्ट मैच में रोहित शर्मा ने शतक जड़ दिया है। टेस्ट करियर में रोहित शर्मा का यह छठा शतक है। रोहित शर्मा ने अपनी शतकीय पारी में शानदार शॉट्स खेलने में सफल रहे हैं। 131 गेंद पर रोहित शर्मा ने शतक जमाने का कमाल कर दिखाया है।

आपको बता दें कि शतकीय पारी में रोहित शर्मा ने 4 छक्का जमाने में सफल रहे हैं। आपको बता दें कि इस टेस्ट सीरीज में रोहित शर्मा के नाम अबतक कुल 17 छक्के दर्ज हो गए हैं जो किसी भी बल्लेबाज के द्वारा एक टेस्ट मैचों की सीरीज में सबसे ज्यादा छक्का जमाने का रिकॉर्ड है।

रोहित शर्मा से पहले शिरमोन हेटमायर ने बांग्लादेश के खिलाफ साल 2018-19 में खेले गए 2 टेस्ट मैचों की सीरीज में 15 छक्के जमाए थे। रोहित शर्मा का बतौर टेस्ट ओपनर यह तीसरा शतक है। 

गौरतलब है कि डेन पीट की गेंद पर छक्का जमाकर हिट मैन रोहित शर्मा ने शतक पूरा किया। शतक के साथ - साथ रोहित शर्मा ने अपने टेस्ट करियर में 2000 टेस्ट रन भी पूरे कर लिए हैं।

रहाणे और रोहित शर्मा के बीच अबतक चौथे विकेट के लिए 145 रनोंरत की साझेदारी हो गई है। रहाणे भी अर्धशतक जमाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। 

TAGS

संबंधित क्रिकेट समाचार

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें