आईपीएल 2023 के 22वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 5 विकेट से हराकर टूर्नामेंट में अपनी दूसरी जीत हासिल कर ली है। इस मैच में केकेआर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कोरबोर्ड पर निर्धारित 20 ओवरों मे 185 रन लगाए लेकिन मुंबई की टीम ने इस लक्ष्य को मामूली बनाते हुए सिर्फ 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया।

Advertisement

ये मुंबई के लिए भी एक विशेष जीत थी क्योंकि स्टेडियम में हरमनप्रीत कौर के साथ-साथ 19000 युवा लड़कियां भी ये मैच देखने के लिए मौजूद थी। इतना ही नहीं। इस शानदार जीत के बाद एक ऐसा मजेदार नजारा देखने को मिला जो शायद आप दोबारा कभी ना देख पाएं। मैच के खत्म होने के बाद बाउंड्री पर जहीर खान एक इंटरव्यू कर रहे थे लेकिन रोहित शर्मा और ईशान किशन की अगुवाई में मुंबई की टीम जश्न में इतना डूबी हुई थी कि उन्होंने जहीर खान को  भी नहीं छोड़ा।

Advertisement

अपने घर पर छह विकेट से जीत के बाद मुंबई के खिलाड़ियों, कोचिंग स्टाफ और मालिकों सहित पूरी टीम ने वानखेड़े स्टेडियम के चारों ओर घूमकर जीत का जश्न मनाया। भारत के पूर्व क्रिकेटर ज़हीर, जो पहले एमआई कोचिंग यूनिट का हिस्सा थे, केकेआर के खिलाफ मुंबई की जीत का रिव्यू कर रहे थे लेकिन जैसे  ही एमआई खिलाड़ियों का ग्रुप उनके पीछे से गुजरा, रोहित और ईशान ने जहीर को इंटरव्यू में रोका और अपने साथ जीत का जश्न मनाने के लिए ले गए।

इस जश्न को देखकर एंकर भी हैरान रह गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वहीं, अगर इस मैच की बात करें तो केकेआर के लिए वेंकटेश अय्यर ने 51 गेंदों में 104 रनों की शतकीय पारी खेली लेकिन उनको दूसरे छोर से किसी भी बल्लेबाज का साथ नहीं मिला जिसके चलते जिस स्कोर को 200 के पार पहुंचना चाहिए था वो सिर्फ 185 पर जाकर ही रुक गया और अंत में मुंबई ने इस लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार