मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने रविवार (14 अप्रैल) को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के खिलाफ आईपीएल 2024 के मुकाबले में अपनी तूफानी पारी से रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी। रोहित ने 12 साल बाद पहला शतक जड़ते हुए 63 गेंदों में 11 चौकों औऱ 5 छक्कों की मदद से नाबाद 105  रन की पारी खेली।

 
Advertisement

टी-20 में 500 छक्के

Advertisement

रोहित टी-20 क्रिकेट में 500 छक्के पूरे करने वाले भारत के पहले औऱ दुनिया के पांचवें खिलाड़ी बन गए हैं। रविंद्र जडेजा द्वारा डाले गए पारी के 11वें ओवर की दूसरी गेंद पर छक्का जड़कर हिटमैन ने यह रिकॉर्ड बनाया। उनसे आगे इस लिस्ट में क्रिस गेल (1056), कीरोन पोलार्ड (860), आंद्रे रसेल (678) औऱ कॉलिन मुनरो (548) हैं। 

बतौर ओपनर 6000 टी-20 रन

रोहित ने टी-20 में बतौर ओपनर 6000 रन पूरे कर लिए हैं औऱ इस आंकड़े तक पहुंचने वाले वह तीसरे भारतीय क्रिकेटर बन गई है। उनसे आगे इस लस्ट में शिखर धवन (9390) और केएल राहुल (6047) ही हैं। 

तोड़ा सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड

Advertisement

रोहित ने बतौर ओपनर मुंबई इंडियंस के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। इस पारी के बाद उनके मुंबई के ओपनिंग बल्लेबाज के तौर पर 94 पारी में 2592 रन हो गए हैं और उन्होंने सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा। तेंदुलकर ने मुंबई इंडियंस के लिए ओपनिंग करते हुए 2492 रन बनाए थे। 

16 साल बाद हुआ ऐसा

Also Read: Live Score

Advertisement

वह पहले खिलाड़ी हैं, जिन्होंने मुंबई के लिए आईपीएल में दो या उससे ज्यादा शतक लगाए हैं। इसके अलावा वह मुंबई के दूसरे खिलाड़ी बने हैं, जिन्होंने चेन्नई के खिलाफ शतक लगाया है। उनसे पहले 2008 में सनथ जयसूर्या ने यह कारनामा किया था। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार