12 जनवरी,(CRICKETNMORE)। टीम इंडिया के हिटमैन रोहित ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में खेले जा रहे पहले वनडे मैच में साउथ अफ्रीका के दिग्गज बल्लेबाज एबी डी विलियर्स के रिकॉर्ड को तोड़ दिया।  स्कोरकार्ड

Advertisement

रोहित वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के मारने के मामले में पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं। अपनी पारी में तीसरा छक्का मारकर उन्होंने यह रिकॉर्ड बनाया। इन तीन छक्कों के चलते वनडे में रोहित ने 205 छक्के मार लिए हैं। जबकि एबी डी विलियर्स ने अपने वनडे करियर में 204 छक्के मारे हैं। 

Advertisement

वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के मारने का रिकॉर्ज पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी के नाम है। अफरीदी ने 351 छक्के मारे हैं।

उनके बाद इस लिस्ट में क्रिस गेल (275), सनथ जयसूर्या (270) और एमएस धोनी (219) इस लिस्ट में शामिल हैं। गौरतलब है कि इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को जीत के लिए 289 रनों का लक्ष्य दिया है।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार