Rohit Sharma Record: मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के स्टार बल्लेबाज़ रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने बीते शुक्रवार, 30 मई को मुल्लांपुर में खेले गए आईपीएल 2025 के एलिमिनेटर मैच में गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) के खिलाफ 50 बॉल पर 9 चौके और 4 छक्कों की मदद से 81 रनों की तूफानी पारी खेली। गौरतलब है कि इसी के साथ हिटमैन ने क्रिस गेल (Chris Gayle) का भी एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा है।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ है। दरअसल, रोहित शर्मा ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ अपनी 81 रनों की इनिंग में 4 छक्के जड़े जिसके बाद अब वो टी20 क्रिकेट में किसी एक टीम के लिए सबसे ज्यादा छक्के वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। बता दें कि हिटमैन मुंबई इंडियंस के लिए 235 टी20 मैचों में 267 छक्के जड़ चुके हैं, जिसके साथ ही उन्होंने इस रिकॉर्ड लिस्ट में क्रिस गेल को पछाड़ा है जिन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए 263 छक्के मारे।

Advertisement

ये भी जान लीजिए कि इस रिकॉर्ड लिस्ट में रोहित शर्मा से ऊपर सिर्फ एक ही खिलाड़ी मौजूद है जो कि टीम इंडिया और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के स्टार बैटर विराट कोहली हैं। किंग कोहली ने टी20 फॉर्मेट में RCB के लिए 305 छक्के जड़ने का रिकॉर्ड बनाया है, जो कि किसी भी बैटर द्वारा किसी एक टीम के लिए टी20 फॉर्मेट में ठोके गए सबसे ज्यादा छक्के हैं।

टी20 फॉर्मेट में एक टीम के लिए सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले खिलाड़ी

विराट कोहली - 305 छक्के (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु)
रोहित शर्मा - 267 छक्के (मुंबई इंडियंस)
क्रिस गेल - 263 छक्के (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु)
एमएस धोनी - 260 छक्के (चेन्नई सुपर किंग्स)
कीरोन पोलार्ड - 258 (मुंबई इंडियंस)

Advertisement

ऐसा रहा मैच का हाल

बात करें अगर एलिमिनेटर मैच की तो मुल्लांपुर में मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया था जिसके बाद उन्होंने रोहित शर्मा की शानदार 81 रनों की पारी के दम पर 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 228 रन बनाए।

Also Read: LIVE Cricket Score

Advertisement

इसके जवाब में गुजरात टाइटंस के लिए साईं सुदर्शन ने  GT के लिए 49 बॉल पर 10 चौके और 1 छक्के की मदद से 80 रन ठोके, लेकिन उन्हें वाशिंगटन सुंदर के अलावा किसी भी बैटर का लंबा साथ नहीं मिला। इसी वज़ह से गुजरात की टीम 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 208 रन ही बना पाई और इस तरह मुंबई इंडियंस ने 20 रनों से एलिमिनेटर मैच जीता और क्वालीफायर-2 में अपनी जगह पक्की कर ली। 

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार