ENG vs IND: भारत और इंग्लैंड के बीच हेडिंग्ले में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच में टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने सुर्खियां बटोरीं। रोहित शर्मा ने लय में गेंदबाजी कर रहे जेम्स एंडरसन की गेंद पर नजाकत से चौका लगाया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है।

Advertisement

जेम्स एंडरसन के ओवर की पहली ही गेंद पर रोहित शर्मा ने शानदार कवर ड्राइव खेला। रोहित शर्मा ने इस शॉट को खेलने में बिल्कुल भी एफर्ट नहीं लगाया बस उन्होंने शानदार टाइमिंग के दमपर इस प्यारे से शॉट को खेला। वहीं इस शॉट के बाद रोहित शर्मा का रिएक्शन भी देखने लायक था।

Advertisement

रोहित शर्मा और केएल राहुल ही भारत की तरफ से ऐसे बल्लेबाज हैं जिनका इस सीरीज में औसत 45 से ज्यादा का है। ऐसे में अगर टीम इंडिया को इस मुकाबले में बने रहना है तो रोहित शर्मा और केएल राहुल का पिच पर टिके रहना बेहद जरूरी है। खबर लिखे जाने तक टीम इंडिया ने बिना किसी नुकसान के 18 रन बना लिए हैं।

वहीं अगर तीसरे टेस्ट मैच की बात करें तो भारतीय टीम ने पहली पारी में महज 78 रन बनाए थे। वहीं इंग्लैंड की टीम ने पहली पारी में 432 रन बनाए थे। इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने शानदार 121 रनों की पारी खेली। वहीं टीम इंडिया के लिए मोहम्मद शमी ने सबसे ज्यादा 4 विकेट झटके थे।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार