Rohit Sharma Record: भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज़ रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने वेलिंगटन वनडे (NZ vs IND 2nd ODI) में 28 गेंदों पर 23 रनों की पारी खेली। उन्होंने अपनी छोटी पारी में 2 मॉन्स्टर छक्के लगाए। इन्हीं के दम पर उन्होंने पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहीद अफरीदी (Shahid Afridi) का एक वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

रोहित ने रचा इतिहास: रोहित गुरुनाथ शर्मा न्यूजीलैंड के खिलाफ ODI में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज़ बन गए हैं। उन्होंने 36 मैचों 34 पारियों में 51 छक्के लगाकर ये कारनामा किया है। उन्होंने शाहीद अफरीदी का World Record तोड़ा है जिन्होंने न्यूजीलैंड के सामने वनडे में 38 मैचों में 50 छक्के लगाए।

न्यूजीलैंड के खिलाफ ODI में सर्वाधिक छक्के

  • रोहित शर्मा - 36 मैचों में 51 छक्के
  • शाहीद अफरीदी - 38 मैचों में 50 छक्के
  • क्रिस गेल - 30 मैचों में 45 छक्के
  • सनथ जयसूर्या - 47 मैचों में 41 छक्के
  • जोस बटलर - 28 मैचों में 29 छक्के

इतना ही नहीं, रोहित शर्मा ODI क्रिकेट के इतिहास में ऐसे दूसरे खिलाड़ी भी बन गए हैं जिन्होंने तीन विपक्षी टीमों के सामने 50 या उससे ज्यादा छक्के लगाए। हिटमैन ने न्यूजीलैंड से पहले ऑस्ट्रेलिया (93 छक्के) और श्रीलंका (58 छक्के) को ODI में 50 प्लस छक्के मारे। रोहित से पहले सिर्फ अफरीदी ने ही ये कारनामा किया था। उन्होंने श्रीलंका  (63 छक्के), भारत (51 छक्के) और न्यूजीलैंड (51 छक्के) के खिलाफ वनडे में 50 या उससे ज्यादा छक्के लगाए।

Also Read: LIVE Cricket Score

बताते चलें कि 39 वर्षीय रोहित शर्मा ही ODI और इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज़ हैं। उन्होंने वनडे में 293 मैच खेलकर 383 छक्के लगाए हैं। बात करें इंटरनेशनल क्रिकेट की तो उसमें हिटमैन के नाम 518 मैचों में 674 छक्के दर्ज हैं।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार