India vs England 3rd Test: भारतीय कप्तान और स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने इंग्लैंड के खिलाफ राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच में शानदार पारी से कुछ खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए।

 
Advertisement

तोड़ा सचिन तेदुलकर का रिकॉर्ड

Advertisement

भारत के लिए बतौर कप्तान इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में सचिन तेंदुलकर को पछाड़कर पांचवें नंबर पर पहुंच गए हैं। तेंदुलकर ने भारत की कप्तानी करते हुए 4508 रन बनाए थे। विराट कोहली (12883), एमएस धोनी (11207), मोहम्मद अजहरुद्दीन (8095) और सौरव गांगुली (7643) ही इस लिस्ट में अब उनसे आगे हैं। 

सौरव गांगुली को छोड़ा पीछे

बतौर भारतीय सबसे ज्यादा इंटरनेशनल रन नाने के मामले में रोहित चौथे स्थान पर आ गए हैं। उन्होंने पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को पीछे छोड़ा, जिनके नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में 18575 रन बनाए थे।

इंग्लैंड के खिलाफ 2000 रन

Advertisement

रोहित इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे इंग्लैंड के खिलाफ 2000 या उससे ज्यादा रन बनाने वाले भारत के नौंवे खिलाड़ी बन गए हैं। सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, एमएस धोनी, राहुल द्रविड़, सुनील गावस्कर, मोहम्मद अजहरुद्दीन, युवराज सिंह औऱ दिलीप वेंगसरकर ही इस आंकड़े तक पहुंचे थे। 

वीरेंद्र सहवाग की बराबरी की

इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा टीमों के खिलाफ 2000 या उससे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में वीरेंद्र सहवाग, सौरव गांगुली और सुनील गावस्कर के साथ संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर आ गए हैं। इंग्लैंड चौथी टीम है जिसके खिलाफ रोहित ने 2000 इंटरनेशनल रन बनाए हैं। इस लिस्ट में सचिन तेंदुलकर (8 टीम) पहले स्थान पर हैं। उनके बाद राहुल द्रविड़ (7 टीम) और विराट कोहली (6 बार) हैं। 

Advertisement

धोनी का रिकॉर्ड तोड़ा

भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में एमएस धोनी को पछाड़कर रोहित दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। पूर्व कप्तान धोनी ने टेस्ट में 78 छक्के जड़े थे। 91 छक्कों के साथ वीरेंद्र सहवाग पहले नंबर पर हैं। 

सबसे ज्यादा उम्र में शतक

Advertisement

रोहित ने 36 साल 291 दिन की उम्र में यह शतक जड़ा है। इसके साथ ही सबसे ज्यादा उम्र में इंटरनेशनल शतक जड़ने वाले भारतीय कप्तान बन गए हैं। उनसे पहले यह रिकॉर्ड विजय हजारे के नाम था, जिन्होंने 1951 में इंग्लैंड के खिलाफ 36 साल 278 दिन की उम्र में शतक लगाया था।

Also Read: Live Score

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरूआत खराब रही और 33 रन के कुल स्कोर पर 3 विकेट गिर गए। जिसके बाद रोहित ने रविंद्र जडेजा के साथ मिलकर पारी को संभाला। बता दें कि सीरीज के पहले दो टेस्ट में रोहित का प्रदर्शन ज्यादा खास नहीं रहा था।  

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार