10 फरवरी, जोहानसबर्ग (CRICKETNMORE)। भारत और साउथ अफ्रीकी टीम के बीच चौथा वनडे मैच खेला जा रहा है। अभी बारिश के कारण मैच को रोका गया है।

Advertisement

इस समय तक भारत की टीम 2 विकेट पर 200 रन बना लिए हैं। विराट कोहली एक बार फिर 75 रन बनाकर आउट हुए तो वहीं रोहित शर्मा केवल 5 रन बनाकर आउट हुए। लाइव स्कोर

आपको बता दें कि शिखर धवन ने अपने वनडे करियर का 13वां शतक जमा दिया और ये खबर लिखे जाने तक 107 रन बनाकर खेल रहे हैं।

विराट कोहली औऱ धवन के बीच 158 रन की पार्टनरशिप दूसरे विकेट के लिए हुई है। इसके अलावा आजके मैच में रोहित शर्मा एक बार फिर कोई खास कमाल नहीं कर पाए। 

रोहित शर्मा कागिसो रबाडा की गेंद पर गेंदबाज के द्वारा ही कैच आउट हुए। कागिसो रबाडा के द्वारा लपका गया कैच बेहद ही शानदार था।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार