टी-20 वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया के सामने ऑस्ट्रेलिया की चुनौती है। कंगारू टीम के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 सीरीज का आगाज़ कल यानि 20 सितंबर से मोहाली में होने जा रहा है। इस मैच से पहले दोनों टीमों के कप्तानों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और कई सवालों के जवाब दिए। हालांकि, इस दौरान रोहित शर्मा एक बार फिर मस्ती के मूड में नजर आए।

Advertisement

रोहित के मुंह से प्रेस कॉन्फ्रेंस में अक्सर मजाकिया वन-लाइनर्स या चुटीले जवाब देखने को मिलते हैं। इस बार भी प्रेस कॉन्फ्रेंस में वो लाइमलाइट लूट गए। एक पत्रकार ने रोहित से उनकी 'टीम 90-95 प्रतिशत सुलझी हुई' कमेंट के बारे में पूछा और इसे एक अन्य प्रश्न के साथ जोड़ दिया, जिसमें इस पत्रकार ने रोहित से अनुभवी झूलन गोस्वामी के संन्यास के बारे में कुछ बोलने का अनुरोध किया।

Advertisement

इस पत्रकार का इतना लंबा सवाल सुनकर रोहित शर्मा के होश उड़ गए और वो भी हंसने लग गए। जवाब देते हुए रोहित ने अपनी टोपी और चश्मे को ठीक किया और कहा, "कितना लंबा सवाल पुछते हो यार।" इतना कहकर वो अपनी हंसी भी नहीं रोक पाए और फिर सवाल का जवाब देते दिखे। इस घटना का वीडियो फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

आपको बता दें कि भारत ने हाल ही में एशिया कप में टूर्नामेंट के फेवरिट के रूप में एंट्री की थी, लेकिन पाकिस्तान और श्रीलंका से अपने पहले दो 'सुपर 4' मैच हारने के बाद रोहित की टीम बाहर हो गई थी। रोहित ने भारत की लगातार दूसरी हार के बाद टीम संयोजन के बारे में कहा था, "ये 90-95 प्रतिशत तय हो गया है, बस कुछ बदलाव होंगे।" अब उनके इसी बयान को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस मे इस पत्रकार ने ये सवाल पूछा था।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार