कोलंबो, 9 मार्च (CRICKETNMORE)| भारतीय किक्रेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा भले ही निदास ट्रॉफी टूर्नामेंट में खेले गए अपने दूसरे मैच में बांग्लादेश के खिलाफ मिली जीत से खुश हैं, लेकिन उनका कहना है कि टीम को अपने क्षेत्ररक्षण में सुधार करना होगा। आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए इस मैच में भारत ने बांग्लादेश को छह विकेट से हराया।

Advertisement

बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 139 रन बनाए थे। शिखर धवन (55) की शानदार अर्धशतकीय पारी के दम पर भारत ने चार विकेट गंवाकर 140 रन बनाए औ? छह विकेट से जीत हासिल की।

Advertisement

मैच के बाद एक बयान में रोहित ने कहा, हमारा प्रदर्शन शानदार था। इस प्रदर्शन की हमसे उम्मीद थी। हमने श्रीलंका के खिलाफ खेले गए मैच में अपनी गलितयों से सबक लिया। मुझे लगता है कि गेंदबाजों ने योजनाओं को अच्छे से लागू किया। 

रोहित ने कहा, हमने अपना सामान्य प्रदर्शन करने की कोशिश की। हालांकि, हमें कैच छोड़ने की गलतियां कम करनी होगी। हमें हर मैच के साथ अपने क्षेत्ररक्षण में सुधार करना होगा।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार