पैट कमिंस (Pat Cummins) की कैप्टेंसी वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम साउथ अफ्रीका के टूर (Australia Tour of South Africa) पर है जहां उन्हें शुक्रवार, 09 अक्टूबर से तीन मैचों की टेस्ट सीरीज (AUS vs SA Test Series) खेलनी है। गौरतलब है कि इस सीरीज से पहले मेहमान टीम को बड़ा झटका लगा है और उनके दो धुरंधर खिलाड़ी चोटिल हो गए हैं।
ग्रीन-रेंशॉ को लगी चोट: ये घटना साउथ अफ्रीका-ऑस्ट्रेलिया के बीच सेनवेस पार्क, पोचेफस्ट्रूम में खेले गए तीसरे वनडे के दौरान घटी। इस मुकाबले के दौरान ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन और मैट रेन्शॉ चोटिल हुए। कैमरून ग्रीन को बल्लेबाजी के दौरान पेट के निचले हिस्से में चोट लगी, जबकि मैट रेन्शॉ को फील्डिंग के दौरान दाहिनी कलाई पर जोरदार इंजरी हुई।
इस मुकाबले में ग्रीन नंबर-7 पर बल्लेबाजी करने आए थे। उन्हें कॉर्बिन बॉश की तेज फुल टॉस गेंद सीधे ग्रोइन (जांघों के बीच का हिस्सा) पर लगी। इतना ही नहीं, इसके बाद एक तेज बाउंसर पर हुक शॉट खेलने की कोशिश में ग्रीन के पेट के निचले हिस्से में खिंचाव आ गया।
बताते चलें ग्रीन तीसरे वनडे में गेंदबाज़ी करने वाले थे। उन्हें पहले से कंधे की चोट थी। इसी बीच पारी के ब्रेक में उन्होंने फिजियोथेरेपिस्ट की निगरानी में कुछ धीमी गेंदें फेंककर अपनी फिटनेस जांची, लेकिन चोट से परेशान नजर आने के बाद ग्रीन मैदान से बाहर चले गए और पूरी फिर दोबारा फील्डिंग करने नहीं उतरे।
मैट रेन्शॉ ऑस्ट्रेलिया के लिए फील्डिंग करते वक्त चोटिल हुए। वो शॉर्ट स्क्वायर लेग पर तैनात थे और उन्होंने एक गेंद को डाइव करके रोकने की कोशिश की। इसी दौरान उन्हें कलाई पर चोट आई। इसके बाद रेन्शॉ को भी मैदान छोड़कर बाहर जाना पड़ा।
गौरतलब है कि ये दोनों ही खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया टेस्ट स्क्वाड का हिस्सा हैं और इन दोनों की ही चोट मेहमान टीम के लिए बड़ा सिरदर्द बन सकती है। ऐसे में अब ऑस्ट्रेलियन फैंस यही प्रार्थना करेंगे कि ये दोनों ही खिलाड़ी किसी बड़ी इंजरी का शिकार ना हुए हो और जल्द से जल्द मैदान पर वापसी करें। याद दिला दें कि साउथ अफ्रीका वनडे में ऑस्ट्रेलियन क्रिकेटर नाथन एलिस और जोएल डेविस भी चोटिल हुए हैं।
Also Read: LIVE Cricket Score
ऑस्ट्रेलिया टेस्ट स्क्वाड: पैट कमिंस (कप्तान), स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी, कूपर कॉनॉली, कैमरून ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, जोश इंगलिस, मैथ्यू कुहनेमैन, मार्नस लाबुशेन, नाथन लियोन, माइकल नेसर, मैट रेंशॉ, स्टीव स्मिथ, मिचेल स्टार्क, ब्यू वेबस्टर।