इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर में खेले गए तीसरे आखिरी वनडे में भारतीय टीम के लिए जीत के नायक रहे हार्दिक पांड्या और ऋषभ पंत। आप जितनी तारीफ ऋषभ पंत की शतकीय पारी की करेंगे, आप को उतनी ही तारीफ हार्दिक पांड्या की भी करनी होगी क्योंकि उन्होंने पहले तो गेंद से अंग्रेज़ों के परखच्चे उड़ाए औऱ फिर बल्ले से धमाल मचाया।

Advertisement

हार्दिक ने इंग्लैंड के खिलाफ गेंद से सात ओवर गेंदबाजी की और 24 रन देकर चार बड़े विकेट लिए। उन्होंने 37वें ओवर में जोस बटलर और लियाम लिविंगस्टोन को आउट करके इंग्लैंड के खेमे में खलबली मचा दी थी और ऐसा लगा कि वो इस मैच में पांच विकेट लेने का कारनामा तो कर ही लेंगे लेकिन हार्दिक पांड्या को इसके बाद ओवर ही नहीं मिला और वो इस मैच में पांच विकेट लेने से वंचित रह गए।

Advertisement

हार्दिक को गेंदबाज़ी से हटाना रोहित को भारी पड़ा और फैंस ने रोहित शर्मा को ट्रोल करना शुरू कर दिया। ये मैच बेशक टीम इंडिया जीत गई लेकिन हार्दिक पांड्या के पांच विकेट ना ले पाने का दुख फैंस नहीं बर्दाश्त कर पा रहे हैं और वो रोहित को काफी ट्रोल कर रहे हैं। 

एक फैन ने रोहित को अपने निशाने पर लेते हुए कहा, इंग्लैंड अपने सात विकेट गंवा चुका था और हार्दिक के पास पांच विकेट लेने का सुनहरा मौका था लेकिन रोहित शर्मा की खराब रणनीति ने ऐसा नहीं होने दिया। वहीं, एक दूसरे फैन ने लिखा, क्या रोहित शर्मा हार्दिक पांड्या से जलता है, जो उसे पांच विकेट नहीं लेने दिया। आखिरी के 6 ओवर में गेंदबाजी ही नहीं करने दी। 

ऐसे ही कुछ फैंस और भी थे जिन्होंने रोहित पर अपनी भड़ास निकाली। आइए देखते हैं कि फैंस किस तरह से रोहित को ट्रोल कर रहे हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार