23 मई, नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। आईपीएल 2016 में प्ले ऑफ में जगह बनानें में असफल रही मुंबई इंडियंस टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने अपने सोशल नेटवर्क साइट ट्विटर पर अपने टीम के शानदार खेल को लेकर एक मैसेज किया है। अपने मैसेज में हिट मैन रोहित शर्मा ने उन तमाम खिलाड़ियों और मुंबई इंडियंस के फैन्स को धन्यवाद दिया है और साथ ही ये भी कहा है कि अगले सीजन में मुंबई इंडियंस फिर से कमाल का खेल दिखाएगी और शानदार वापसी करेगी।

Advertisement

अपने टीम के बारे में रोहित शर्मा ने कहा है कि पूरे सीजन में हमारी टीम का हर एक खिलाड़ी ने अपना 100 फीसदी दिया और कमाल का क्रिकेट खेला। मैं अपने टीम से जुड़े हर एक खिलाड़ी का शुक्रगुजार हैं जिन्होंने अपने तरफ से भरसक प्रयास किया। हमारी टीम एक फैमली की तरह है और अगले सीजन में हमारी टीम जबरदस्त वापसी करेगी।

Advertisement

आपको बता दें कि आईपीएल 2016 में मुंबई इंडियंस की टीम पॉइंट्स टेबल में छठे नंबर  पर रही और अपने खेले 14 मैचों में 7 में जीत और 7 मैचों में हार के साथ 14 पॉइंट्स हासिल करने में सफल रही। रोहित शर्मा ने अपने खेले 14 मैच में 44.45 की शानदार बल्लेबाजी औसत के साथ 489 रन बनाए। आईपीएल 2016 में रोहित शर्मा का सर्वाधिक स्कोर 85 रन रहा। औऱ साथ ही इस वक्त आईपीएल 2016 में सर्वाधिक रन बनानें वाले सूची में चौथे नंबर पर हैं।

सभी जानते हैं कि विराट कोहली आईपीएल 2016 में शानदार फॉर्म में हैं और 919ल रन बनाकर पहले नंबर पर मौजूद हैं।

PHOTO- MUMBAI INDIANS Twitter

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार