भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और सुपरस्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा लगभग आठ वर्षों के लंबे अंतराल के बाद विजय हजारे ट्रॉफी में वापसी कर रहे थे और इस दौरान उन्होंने ये बता दिया कि बड़े मंच पर चमकना उन्हें आज भी बखूबी आता है। बुधवार को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में सिक्किम के खिलाफ खेले गए मुकाबले में रोहित ने न सिर्फ मुंबई को आसान जीत दिलाई, बल्कि मैदान पर मौजूद हज़ारों दर्शकों का भरपूर मनोरंजन भी किया।

Advertisement

इस दौरान उन्हें मुंबई के कप्तान शार्दुल ठाकुर की मदद करते हुए भी देखा गया। दरअसल, सिक्किम के खिलाफ मैच के दौरान शार्दुल फील्ड सेटिंग और बॉलिंग चेंज़ को लेकर थोड़ा कंफ्यूज थे और तभी वो रोहित शर्मा से मदद लेते दिखे और रोहित भी अपने एक्सपीरियंस के चलते उनकी मदद करते दिखे। इस वीडियो को आप नीचे देख सकते हैं।

Advertisement

वहीं, सिक्किम के खिलाफ मैच के दौरान रोहित हर पल छाए रहे। मैच की शुरुआत में ही तब माहौल खास बन गया था जब रोहित बाउंड्री लाइन पर फील्डिंग कर रहे थे।करीब 20,000 दर्शकों की भीड़ “रोहित, रोहित” के नारों से स्टेडियम को गुंजायमान कर रही थी। 2016 के बाद ये पहला मौका था जब रोहित मुंबई की ओर से विजय हजारे ट्रॉफी में खेल रहे थे और फैंस इस पल को पूरी तरह जीना चाहते थे। इसी दौरान एक दर्शक ने मज़ाकिया अंदाज़ में उनसे पूछा कि क्या वो वड़ा पाव खाएंगे।

Also Read: LIVE Cricket Score

इस फैन के इस सवाल पर रोहित ने मुस्कुराते हुए हाथ हिलाकर हल्के-फुल्के अंदाज़ में मना कर दिया। ये छोटा सा पल कैमरे में कैद हो गया और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। ऑनलाइन इस वड़ा पाव वाले मज़ाक को फैंस ने खेल भावना के साथ लिया। ज़्यादातर लोगों ने इसे रोहित के मुंबई से गहरे जुड़ाव का प्रतीक माना। इस वीडियो को आप नीचे देख सकते हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार