रोहित शर्मा (Rohit Sharma Crying) की कप्तानी वाली भारतीय क्रिकेट टीम ने गुयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के सेमीफाइनल मुकाबले  में इंग्लैंड को 68 रन से हराकर फाइनल में जगह बना ली। जहां भारत का मुकाबला शनिवार (29 जून) को साउथ अफ्रीका से होगा। इंग्लैंड पर शानदार जीत के बाद कप्तान रोहित काफी इमोशनल नजर आए  और रोते हुए कैमरे में कैद हो गए।

 
Advertisement

जीत के बाद इंग्लैंड के खिलाड़ियों से हाथ मिलने के बाद ड्रेसिंग रूम की बालकनी में बैठे हुए रोहित काफी इमोशनल दिखाई दिए और उनकी आखों में आंसू दिखे। बाकी खिलाड़ी ड्रेसिंग रूम के अंदर जा रहे थे लेकिन विराट कोहली ने रुककर उन्हें सांत्वना दी। जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। 

Advertisement

बता दें कि रोहित की कप्तानी में भारतीय टीम पिछले एक साल में तीसरे आईसीसी टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची है। केन विलियमसन के बाद वह दूसरे कप्तान बने हैं, जिन्होंने अपनी टीम को तीनों फॉर्मेट के आईसीसी टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचाया है। 

रोहित ने बल्ले से शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए इस मैच में शानदार प्रदर्शन किया और 39 गेंदों में 6 चौकों औऱ 2 छक्कों की मदद ेस 57 रन की पारी खेली। 

गौरतलब कै कि भारतीय टीम ने इस मुकाबले में इंग्लैंड को 68 रन से हराकर फाइनल में जगह बना ली है। जहां उसका मुकाबला 29 जून को को साउथ अफ्रीका से होगा। पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद भारत ने 7 विकेट के नुकसान पर 171 रन बनाए। इसके जवाब में इंग्लैंड 16.4 ओवर में 103 रन पर ऑलआउट हो गई।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार