मुंबई इंडियंस की तरफ से खेलने वाले रोहित शर्मा आईपीएल इतिहास के सबसे सफल कप्तान है। रोहित शर्मा ने साल 2013 में मुंबई इंडियंस की कप्तानी संभाली और उसी साल टीम पहली बार आईपीएल चैंपियन बनी।

Advertisement

रोहित शर्मा की कप्तानी में आज तक मुंबई इंडियंस की टीम 4 बार विजेता बनी है। साल 2013 के अलावा 2015 , 2017 और साल 2019 में भी मुंबई की टीम ने आईपीएल ट्रॉफी पर कब्जा किया।

Advertisement

साल 2007 में रोहित शर्मा ने डेकन चार्जर्स की टीम के साथ आईपीएल सफर की शुरुआत की। उन्होंने वहां 3 साल तक खेला। इसी बीच साल 2009 में आईपीएल के दूसरे सीजन में ही बतौर खिलाड़ी उन्हें आईपीएल जीतने का मिला। एक दिलचस्प बात ये भी है कि आईपीएल स्टार  ने 2009 के आईपीएल में डेकन चार्जर्स के लिए खेलते हुए मुंबई इंडियंस के खिलाफ हैट्रिक विकेट लेने का कारनामा किया।


साल 2011 में वो मुंबई इंडियंस की टीम के साथ जुड़े और वहां अपनी बल्लेबाजी और फिर बाद में कप्तानी से सबको प्रभावित किया।

रोहित शर्मा ने आईपीएल के इतिहास में कुल 188 मैच खेले है जिसमें उन्होंने 130.82 की स्ट्राइक रेट से कुल 4898 रन बनाएं है। इस दौरान उन्होंने 36 अर्धशतक तथा एक शतक भी जमाया है।

Rohit Sharma IPL Records

Advertisement

● Matches- 188
● Not Out- 28
● Runs- 4898
● Highest Score- 109*
● Average- 31.60
● Strike Rate- 130.82
● Centuries(100s)- 1
● Half Centuries (50s)- 36
● Fours- 431
● Sixes- 194
● Catches- 83
● Wickets- 15

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार