India vs England 2025:भारत और इंग्लैंड के बीच 6 फरवरी से तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी, जिसका पहला मुकाबला नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत के कप्तान और स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा के पास इस मुकाबले में कुछ खास रिकॉर्ड्स बनाने का मौका होगा। 

Advertisement

वनडे में 11000 रन

Advertisement

रोहित अगर इस मैच में 134 रन बना लेते हैं तो वनडे क्रिकेट में 11000 रन पूरे करने वाले भारत के चौथे औऱ दुनिया के दसवें क्रिकेटर बन जाएंगे। रोहित ने 265 वनडे मैच की 257 पारियों में 49.16 की औसत से 10866 रन बनाए हैं। वहीं भारत के लिए अभी तक इस आंकड़े तक सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली और सौरव गांगुली ही पहुंचे हैं। 

सचिन तेंदुलकर से तेज 11000 रन

वनडे में सबसे तेज 11000 वनडे रन बनाने के मामले में सचिन तेंदुलकर दूसरे नंबर पर हैं, उन्होंने 276 पारियों में यह मुकाम हासिल किया था। रोहित के पास तेंदुलकर को पछाड़ने का मौका होगा। 222 पारियों के साथ विराट कोहली इस लिस्ट में पहले नंबर पर हैं। 

राहुल द्रविड़ को पछाड़ने का मौका

Advertisement

रोहित अगर 24 रन बना लेते हैं तो वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय खिलाड़ियों की लिस्ट में राहुल द्रविड़ को पछाड़कर चौथे नंबर पर आ जाएंगे। द्रविड़ ने 344 वनडे मैच की 318 पारियों में 10889 रन बनाए हैं। 

क्रिस गेल से आगे

Also Read: Funding To Save Test Cricket

Advertisement

रोहित अगर सिर्फ एक छक्का जड़ते हैं तो वनडे में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में क्रिस गेल को पछाड़ देंगे। रोहित ने 257 पारियों में 331 छक्के जड़े हैं, वहीं गिल ने 294 पारियों में इतने ही छक्के जड़े हैं। 351 छक्कों के साथ शाहीद अफरीदी पहले नंबर पर हैं।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार