25 जनवरी,नई दिल्ली। न्यूजीलैंड के खिलाफ रविवार (26 जनवरी) को ऑकलैंड के ईडन पार्क में टी-20 सीरीज का दूसर मुकाबला खेला जाएगा। इस मुकाबले में टीम इंडिया के ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा के पास एक खास रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा।

Advertisement

रोहित अगर इस मुकाबले में 56 रन बना लेते हैं तो वह इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर ओपनर 10000 रन पूरे कर लेंगे। तीनों फॉर्मेट में अब तक ओपनिंग करते हुए वह 9946 रन बना चुके हैं। अब तक इंटरनेशनल क्रिकेट में तीन ही ओपनिंग बल्लेबाज ही बतौर ओपनर 10000 या उससे ज्यादा रन बनाए हैं।

Advertisement

बता दें कि पहले टी-20 मुकाबले में 6 गेंदों में पर सिर्फ 7 रन की पारी ही खेल सके थे। 

इसके अलावा उनके पास 14000 इंटरनेशनल रन पूरे करने का भी मौका होगा। इस आंकड़े को छूने के लिए उन्हें 104 रनों की दरकार है। 

इसके अलावा रोहित (355) दो छक्के मारते ही टी-20 क्रिकेट में छक्के मारने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में डेविड वॉर्नर (356) को पछाड़कर नौंवे नंबर पर पहुंच जाएंगे। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार