रोहित शर्मा (Rohit Sharma), शुभमन गिल (Shubman Gill) और यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) की तिकड़ी ने इंग्लैंड के खिलाफ पांचवां और आखिरी टेस्ट में अपनी शानदार पारियों से अनोखा रिकॉर्ड बना दिया। सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले यशस्वी ने अर्धशतक लगाया, वहीं रोहित और शुभमन के बल्ले से शतक आया। 

 
Advertisement

147 साल में पहली बार हुआ ऐसा

Advertisement

यशस्वी ने 58 गेंदों में 5 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 57 रन बनाए। रोहित ने 162 गेंदों में 13 चौकों और 3 छक्कों की बदौलत 103 रन की पारी खेली। गिल ने 150 गेंदों में 110 रन बनाए, जिसमें उन्होंने 12 चौके और 5 छक्के जड़े। टेस्ट क्रिकेट के 147 साल के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है। जब एक टेस्ट पारी में टॉप 3 बल्लबाजों ने तीन या उससे ज्यादा छक्के लगाए हैं। 

भारतीय इतिहास में पहली बार

भारतीय टेस्ट इतिहास में पहील बार ऐसा हुआ है जब टॉम 3 बल्लेबाजों ने एक सीरीज में 400 या उससे ज्यादा रन बनाए हैं। यशस्वी अभी तक 9 पारियों में सबसे ज्यादा 712 रन बनाए हैं। वहीं इतनी ही पारियों में शुभमन ने 452 रन और रोहित ने 400 रन बनाए हैं।

Also Read: Live Score

Advertisement

गौरतलब है कि पांचवें और आखिरी टेस्ट मैच की पहली पारी में इंग्लैंड 218 रनों पर ऑलआउट हो गई थी। यशस्वी और रोहित ने पहले विकेट के लिए 104 रन की साझेदारी की। फिर रोहित-शुभमन ने दूसरे विकेट के लिए 151 रन जोड़कर भारत को पहली पारी में विशाल बढ़त दिलाई।  

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार