भारतीय कप्तान औऱ ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा (Rohit Sharma ODI Records) ने वेस्टइंडीज के खिलाफ नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए पहले वनडे में शानदार अर्धशतक जड़ा। रोहित ने 51 गेंदों का सामना करते हुए 51 गेंदों में दस चौकों और एक छक्के की मदद से 60 रनों की पारी खेली। इशके साथ उन्होंने कुछ खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। 

दोहरा शतक पूरा किया

Advertisement

रोहित शर्मा दूसरे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में 200 या उससे ज्यादा बार पारी की पहली गेंद खेली है। रोहित से पहले यह कारनामा सिर्फ महान सुनील गावस्कर ने किया है। गावस्कर ने 238 बार भारत के लिए ओपनिंग करते हुए पारी की गेंद का सामना किया था। 

तोड़ा वीरेंद्र सहवाग का रिकॉर्ड

Advertisement

बतौर भारतीय ओपनर सबसे ज्यादा वनडे रन बनाने के मामले में वीरेंद्र सहवाग को पछाड़कर रोहित शर्मा तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। रोहित के अब बतौर ओपनर 7298 रन हो गए हैं, वहीं सहवाग ने ओपनिंग करते हुए 7240 वनडे रन बनाए थे। इस मामले में अब रोहित से आगे पूर्व बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर (15310 रन) और सौरव गांगुली (9146 रन) ही हैं।

सचिन तेंदुलकर को छोड़ा पीछे

वेस्टइंडीज के खिलाफ बतौर भारतीय बल्लेबाज सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में सचिन तेंदुलकर (1573 रन) को पछाड़कर रोहित शर्मा (1583 रन) दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। 2243 रनों के साथ कोहली इस लिस्ट में पहले नंबर पर हैं। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार