23 फरवरी। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज से पहले रोहित शर्मा ने अपने परम मित्र युजवेंद्र चहल का मजाक उड़ाया है। आपको बता दें कि युजवेंद्र चहल का हिन्दुस्तान सीटी में एक फोटो आया था जिसमें चहल अपने बॉडी पर टैटू लगाए हुए हैं।
Advertisement
ऐसे में रोहित शर्मा ने उस फोटो को ट्विटर पर पोस्ट कर मजाक बनानें की कोशिश की है। रोहित शर्मा ने लिखा है कि यही कारण है कि हम युजवेंद्र चहल को G.O.A.T कहकर संबोधित करते हैं।
आपको बता दें कि ट्विटर और इंस्टाग्राम पर रोहित शर्मा और युजवेंद्र चहल जब कभी भी मौका मिलता है तो एक दूसरे की टांग खिंचाई करने में पीछे नहीं रहते हैं।
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टी-20 मैच 24 फरवरी को खेला जाना है। फैन्स को उम्मीद है कि इस सीरीज में भी रोहित शर्मा का बल्ला आग उगलेगा तो वहीं गेंदबाजी से युजवेंद्र चहल कमाल करेंगे।