14 मार्च, कोलंबो (CRICKETNMORE)। रोहित शर्मा ने आखिरकार फॉर्म में वापसी करते हुए बांग्लादेश के खिलाफ टी- 20 इंटरनेशनल का 13वां अर्धशतक जमाने का कमाल किया। लाइव स्कोर
Advertisement
रोहित शर्मा लगभग 7 पारियों के बाद टी- 20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 50 से ज्यादा रन बनानें में सफल रहे हैं। अभी तक रोहित शर्मा ने अपनी पारी में 5 छक्के और 3 चौके जमा चुके हैं।
रोहित शर्मा ने एक खास रिकॉर्ड टी- 20 इंटरनेशनल में बना दिया है। रोहित शर्मा भारत के तरफ से टी- 20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा छक्का जमाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।
रोहित के नाम अभी तक 75 छक्के दर्ज हो गए हैं। रोहित शर्मा ने इस मामले में युवराज सिंह का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। लाइव स्कोर
युवराज सिंह मे 74 छक्के टी- 20 इंटरनेशनल में जमाया है।